24 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Gonda News: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आरोपी को 10 वर्ष की जेल, कोर्ट ने लगाया 40 हजार रुपये का जुर्माना

Gonda News: गोंडा की विशेष पॉक्सो अदालत ने शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी संदीप तिवारी को 10 वर्ष के कठोर कारावास और 40 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है।
2 min read
Google source verification
सांकेतिक फोटो- पत्रिका

सांकेतिक फोटो- पत्रिका

Gonda News: गोंडा में नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में अदालत ने आरोपी को कड़ी सजा सुनाई है। पॉक्सो एक्ट की विशेष अदालत ने आरोपी संदीप तिवारी को दोषी ठहराते हुए 10 वर्ष के कठोर कारावास और 40 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है। यह फैसला पुलिस के ‘ऑपरेशन कन्विक्शन’ अभियान के तहत प्रभावी पैरवी के बाद आया है।

मामला उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के खरगूपुर थाना क्षेत्र का है। 10 दिसंबर 2020 को पीड़िता की नानी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, उनकी 16 वर्षीय नातिन 9 दिसंबर की सुबह पढ़ने के लिए घर से निकली थी, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटी। परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।

विवेचना के दौरान जोड़ी गई धारा 376

तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान पुलिस को दुष्कर्म के पुख्ता साक्ष्य मिले, जिसके बाद मुकदमे में भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 376 और पॉक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाई गईं। जांच में खरगूपुर क्षेत्र निवासी संदीप (पुत्र वीरेंद्र तिवारी) को दोषी पाया गया, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

विशेष पॉक्सो अदालत ने सुनाई सजा

तत्कालीन विवेचक ने पर्याप्त साक्ष्य जुटाकर 5 मार्च 2021 को आरोपी के खिलाफ अदालत में आरोप-पत्र (Chargesheet) दाखिल किया था। मामला विशेष पॉक्सो अदालत में विचाराधीन था। शुक्रवार को अपर सत्र न्यायाधीश एवं विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट) निर्भय प्रकाश की अदालत ने सभी साक्ष्यों और गवाहों के बयानों के आधार पर आरोपी को दोषी ठहराया और 10 वर्ष के कारावास के साथ 40 हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई।

'ऑपरेशन कन्विक्शन' के तहत हुई पैरवी

विशेष लोक अभियोजक अशोक सिंह के अनुसार, मामले की सुनवाई के दौरान प्रस्तुत साक्ष्यों, गवाहों के बयानों और पुलिस की निष्पक्ष विवेचना के आधार पर आरोपी का अपराध सिद्ध हुआ। प्रभावी पैरवी के चलते न्यायालय ने आरोपी को दोषी मानते हुए कठोर सजा सुनाई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन कन्विक्शन’ अभियान के तहत गंभीर अपराधों के आरोपियों को सजा दिलाने के लिए न्यायालय में लगातार प्रभावी पैरवी की जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

गोंडा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग