23 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP Rain : मौसम विभाग की नई चेतावनी, अगले 72 घंटे में फिर रफ्तार पकड़ेगा मानसून, पूर्वी यूपी के इन जिलों में मूसलाधार बारिश

UP Rain Update: उत्तर प्रदेश में अगले 72 घंटे तक भारी बारिश की संभावना कम है। लेकिन 26 जुलाई से मानसून फिर सक्रिय होने के संकेत हैं। IMD के अनुसार गोंडा, बहराइच, अयोध्या, बलरामपुर और पूर्वी यूपी के कई जिलों में महीने के अंतिम सप्ताह में तेज बारिश का दौर लौट सकता है।
2 min read
Google source verification
फाइल फोटो पत्रिका

फाइल फोटो पत्रिका

UP Rain:उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों की तेज बारिश के बाद अब मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है। गुरुवार सुबह गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, अयोध्या और बाराबंकी समेत कई जिलों में बादल छाए रहे। बीच-बीच में हल्की धूप और ठंडी हवाएं चलती रही। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक भारी बारिश की कोई संभावना नहीं है। प्रदेश के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी हो सकती है। अगले 72 घंटे में मौसम एक बार फिर मौसम करवट लेगा। जिसकी वजह से पूर्वी यूपी समेत पूरे प्रदेश में मूसलाधार बारिश के लिए आईएमडी ने येलो अलर्ट जारी किया है।

यहां हुई सबसे अधिक बारिश

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, पिछले तीन से चार दिनों में प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हुई अच्छी बारिश के पीछे बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र प्रमुख कारण रहा। इसके प्रभाव से कई जिलों में लगातार वर्षा दर्ज की गई। बुधवार को मऊ में सबसे अधिक 72 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा ललितपुर में 70 मिमी, सोनभद्र में 58 मिमी और प्रयागराज में 41.5 मिमी वर्षा हुई।

23 से 25 जुलाई के बीच भारी बारिश की संभावना नहीं

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अब मानसूनी रेखा दक्षिण दिशा की ओर खिसक रही है। साथ ही बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र भी कमजोर पड़ चुका है। इसी वजह से 23 से 25 जुलाई के बीच प्रदेश में भारी बारिश की संभावना कम रहेगी। इस दौरान कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है।

26 जुलाई से फिर रफ्तार पकड़ेगा मानसून

लखनऊ मौसम केंद्र के अनुसार, मानसूनी गतिविधियां फिलहाल पश्चिम और मध्य भारत की ओर अधिक सक्रिय हैं। इसका असर उत्तर प्रदेश में भी दिखाई दे रहा है। हालांकि यह स्थिति लंबे समय तक नहीं रहने वाली है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 26 और 27 जुलाई से मानसून फिर मजबूत होगा। प्रदेश के कई हिस्सों में अच्छी बारिश का दौर शुरू हो सकता है।

राजधानी में अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

राजधानी लखनऊ में बुधवार को अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से थोड़ा कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि अगले कुछ दिनों तक बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। जबकि महीने के अंतिम सप्ताह में बारिश एक बार फिर जोर पकड़ सकती है।

बड़ी खबरें

View All

गोंडा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग

मानसून