21 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

epaper_icon

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

गोंडा: चोर नहीं, पत्नी निकली मास्टरमाइंड; प्रेमी संग भागने के लिए अपने ही घर में डाला डाका

Gonda News: गोंडा के खरगूपुर में चोरी की घटना का पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा कर दिया। जांच में पता चला कि गृहस्वामिनी ने अपने कथित प्रेमी और रिश्तेदार के साथ मिलकर ही घर में चोरी की साजिश रची थी।
2 min read
Google source verification
प्रेस वार्ता करते ASP पकड़े गए आरोपी फोटो सोर्स पुलिस मीडिया सेल

प्रेस वार्ता करते ASP पकड़े गए आरोपी फोटो सोर्स पुलिस मीडिया सेल

Gonda Theft Case: गोंडा जिले के खरगूपुर थाना क्षेत्र के विशुनापुर बाजार में हुई चोरी की घटना ने उस समय नया मोड़ ले लिया। जब पुलिस जांच में सामने आया कि यह कोई बाहरी चोरी नहीं, बल्कि घर के भीतर रची गई एक सुनियोजित साजिश थी। पुलिस ने इस मामले में वादी की पत्नी पूनम कसौधन और उसके रिश्तेदार विकास कसौधन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, विशुनापुर बाजार के रहने वाले लवकुश पुत्र रामबचन ने 20 जुलाई को थाना खरगूपुर में तहरीर देकर बताया था कि बीती रात अज्ञात चोर उनके घर में घुस आए। कमरे में रखे तीन बक्सों के ताले तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। शिकायत मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने तत्काल घटना के खुलासे के लिए टीम गठित की। क्षेत्राधिकारी नगर योगेन्द्र सिंह के नेतृत्व में खरगूपुर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच के दौरान पुलिस को वादी की पत्नी पूनम कसौधन की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। महिला पुलिसकर्मी द्वारा अलग से पूछताछ किए जाने पर उसने पूरी साजिश का खुलासा कर दिया।

पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर रची साजिश

पुलिस के मुताबिक, पूनम कसौधन और उसके रिश्तेदार विकास कसौधन के बीच पिछले कुछ समय से प्रेम संबंध थे। दोनों साथ भागकर नई जिंदगी शुरू करना चाहते थे। लेकिन इसके लिए उन्हें पैसों की जरूरत थी। इसी वजह से दोनों ने घर में रखे गहने और नकदी चोरी करने की योजना बनाई।

पुलिस ने प्रेमी के घर से आभूषण व नगदी किया बरामद

योजना के तहत 19 और 20 जुलाई की रात पूनम ने मोबाइल फोन के जरिए विकास को घर बुलाया। इसके बाद दोनों ने मिलकर घर में रखे संदूक और बक्सों के ताले खोले और उनमें रखे सोने-चांदी के आभूषण, नकदी और मोबाइल फोन विकास को सौंप दिए। पुलिस ने विकास के घर से चोरी के भारी मात्रा में आभूषण और 50 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं।

बेहोश होने का नाटक करते हुए बेड के नीचे लेटी

पूछताछ में यह भी सामने आया कि घटना को असली चोरी का रूप देने के लिए पूनम ने कमरे का सामान बिखेर दिया। खुद बेहोश होने का नाटक करते हुए बेड के नीचे जाकर लेट गई। अगले दिन उसने परिजनों को बताया कि रात में 9-10 चोर घर में घुस आए थे। मारपीट कर उसे बेहोश कर दिया। फिलहाल, पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। गोंडा पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में चर्चा हो रही है।