19 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वाराणसी के बाद अब मां सरयू के बीच चली बीयर और मटन पार्टी! अयोध्या का वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप

Ayodhya News: अयोध्या के गुप्तारघाट से मां सरयू नदी के बीच नाव पर बीयर और मटन पार्टी का कथित वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है। मामले में पुलिस तीन युवकों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। घटना को लेकर संत समाज और श्रद्धालुओं ने नाराजगी जताई है।
2 min read
Google source verification
मटन और बीयर पार्टी का वायरल वीडियो का फोटो सोर्स स्क्रीनशॉट

मटन और बीयर पार्टी का वायरल वीडियो का फोटो सोर्स स्क्रीनशॉट

Ayodhya News:अयोध्या में मां सरयू के तट से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ युवक नाव पर बैठकर बीयर पीते और पार्टी करते नजर आ रहे हैं। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को हिरासत में ले लिया है। घटना गुप्तार घाट की बताई जा रही है। जिसे लेकर संतो और श्रद्धालुओं में नाराजगी देखी गई।

अयोध्या के कैंट थाना क्षेत्र स्थित गुप्तार घाट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। वायरल वीडियो में कुछ युवक मां सरयू नदी के बीच नाव पर पार्टी करते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि वीडियो कुछ दिन पहले रिकॉर्ड किया गया था। हाल ही में सोशल मीडिया पर सामने आया। जिसके बाद मामला सुर्खियों में आ गया। हालांकि पत्रिका वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

वीडियो में चार युवक नाव पर बैठे दिख रहे

वीडियो में चार युवक नाव पर बैठे नजर आते हैं। इनमें से कुछ युवक पेय पदार्थ का सेवन करते दिखाई दे रहे हैं। साथ ही वीडियो में एक व्यक्ति अपने साथियों के नाम लेते हुए पार्टी का जिक्र करता सुनाई देता है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वीडियो में दिख रहे युवक गुप्तार घाट क्षेत्र के निवासी हैं और नाव चलाने का काम करते हैं।

गुप्तार घाट अयोध्या के प्रमुख धार्मिक स्थलों में शामिल

गुप्तार घाट अयोध्या के प्रमुख धार्मिक स्थलों में शामिल है। यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु सरयू स्नान और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में धार्मिक महत्व वाले स्थान से जुड़ा यह वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने नाराजगी जताई है। सोशल मीडिया पर भी कई लोग इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। धार्मिक स्थलों की गरिमा बनाए रखने की मांग कर रहे हैं।

संत समाज ने नाराजगी व्यक्त की

घटना पर संत समाज ने भी चिंता व्यक्त की है। हनुमानगढ़ी नाका के महंत रामदास ने कहा कि धार्मिक आस्था से जुड़े स्थानों पर इस तरह की गतिविधियां उचित नहीं हैं। उन्होंने कहा कि मां सरयू करोड़ों लोगों की श्रद्धा का केंद्र हैं और सभी को ऐसे स्थलों की पवित्रता का सम्मान करना चाहिए।

पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी

उधर, पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए वीडियो में दिखाई दे रहे तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है। वीडियो कब और किन परिस्थितियों में बनाया गया था।

बड़ी खबरें

View All

अयोध्या

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग