17 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गोंडा में 25 हजार का इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार, दोपहिया चोरी गिरोह का सक्रिय सदस्य चढ़ा पुलिस के हत्थे

Gonda crime: गोंडा के वजीरगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 25 हजार रुपये के इनामी गैंगस्टर विकास यादव को गिरफ्तार किया है। वह दोपहिया वाहन चोरी करने वाले गिरोह का सक्रिय सदस्य था। लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस ने उसके पास से प्लेटिना मोटरसाइकिल भी बरामद की है।
2 min read
Google source verification
पकड़े गए आरोपों के साथ पुलिस टीम फोटो सोर्स पुलिस मीडिया सेल

पकड़े गए आरोपों के साथ पुलिस टीम फोटो सोर्स पुलिस मीडिया सेल

Gonda Crime: गोंडा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वजीरगंज थाना पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी गैंगस्टर विकास यादव को गिरफ्तार कर लिया है। वह लंबे समय से फरार चल रहा था। दोपहिया वाहन चोरी करने वाले गिरोह का सदस्य बताया जा रहा है। पुलिस ने उसे राजासगरा के पास घेराबंदी कर पकड़ा। उसके पास से एक प्लेटिना मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है।

गोंडा जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 25 हजार रुपये के इनामी गैंगस्टर को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान विकास यादव पुत्र मुनिराज यादव के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, विकास यादव थाना वजीरगंज में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित था। गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक की ओर से 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

गैंग बनाकर चोरी की घटनाओं को देता था अंजाम

वजीरगंज थाना प्रभारी को पहले सूचना मिली थी कि क्षेत्र में कुछ लोग संगठित गिरोह बनाकर दोपहिया वाहनों की चोरी कर रहे हैं। जांच के दौरान सामने आया कि बब्बन यादव, विकास यादव, राहुल उर्फ अप्पू और नीरज यादव मिलकर एक गिरोह संचालित कर रहे थे। यह गिरोह लोगों में भय पैदा कर आर्थिक लाभ कमाने के उद्देश्य से वाहन चोरी जैसी घटनाओं को अंजाम देता था।

पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था

पुलिस ने मामले की जांच के बाद गिरोह का चार्ट तैयार किया। और आवश्यक अनुमोदन मिलने के बाद उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम, 1986 की धारा 3(1) के तहत मुकदमा दर्ज किया था। इसके बाद से विकास यादव पुलिस फरार चल रहा था।

प्लैटिना मोटरसाइकिल बरामद

शुक्रवार को वजीरगंज पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर राजासगरा क्षेत्र में घेराबंदी की। इस दौरान विकास यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक प्लेटिना मोटरसाइकिल भी बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने से पहले आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर ली है। अधिकारियों का कहना है कि जिले में अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।