17 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP Monsoon Alert: गोंडा-बहराइच समेत पूर्वी यूपी के 23 जिलों में 4 दिन मूसलाधार बारिश के आसार, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

UP Monsoon Alert: IMD ने गोंडा, बहराइच समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश के 23 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। अगले चार दिनों तक तेज हवा, गरज-चमक और मूसलाधार बारिश की संभावना जताई गई है। बारिश होने से तापमान में तीन से चार डिग्री की गिरावट होने की संभावना है। जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी।
2 min read
Google source verification
फाइल फोटो पत्रिका

फाइल फोटो पत्रिका

UP Monsoon Alert: पूर्वी उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय होता नजर आ रहा है। पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में बना निम्नवायु दाब का क्षेत्र लगातार मजबूत होकर बनारस तक पहुंच गया है। इसके प्रभाव से गुरुवार की दोपहर बाद गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, अयोध्या समेत कई जिलों में आसमान में घने बादल छा गए। हालांकि तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई। लेकिन लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत नहीं मिल सकी।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, शुक्रवार 17 जुलाई से पूर्वी यूपी के अधिकांश हिस्सों में तेज हवा, गरज-चमक और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि अगले चार दिनों तक पूर्वी यूपी के करीब 23 जिलों में रुक-रुक कर मूसलाधार बारिश हो सकती है।

इन जिलों में हो सकती मूसलाधार बारिश

बारिश की संभावना वाले प्रमुख जिलों में गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, अयोध्या, बस्ती, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया और आजमगढ़ प्रतापगढ़, प्रयागराज, कौशांबी, चित्रकूट, फतेहपुर, बांदा, सहित कई जिले शामिल हैं। मौसम विभाग का कहना है कि निम्नवायु दाब क्षेत्र के प्रभाव से मानसूनी गतिविधियां तेज होंगी। और प्रदेश के पूर्वी हिस्से में व्यापक वर्षा दर्ज की जा सकती है।

उमस भरी गर्मी से लोग परेशान

पिछले तीन से चार दिनों से पड़ रही तेज धूप और भीषण उमस के कारण आम जनजीवन प्रभावित रहा है। वहीं, बारिश नहीं होने से धान की रोपाई भी प्रभावित हुई है। कई किसान निजी संसाधनों और सिंचाई के सहारे खेतों में रोपाई का काम पूरा कर रहे हैं। किसानों को अब इस संभावित बारिश से काफी उम्मीदें हैं।

आज से चार दिनों तक बारिश का पूर्वानुमान

विशेषज्ञों का मानना है कि यदि अगले चार दिनों तक अच्छी बारिश होती है तो इससे न सिर्फ जलस्तर में सुधार होगा। बल्कि तापमान में भी प्रभावी गिरावट आएगी। इससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिलने के साथ ही खरीफ फसलों को भी फायदा पहुंचेगा। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और गरज-चमक के समय खुले स्थानों से दूर रहने की अपील की है।