23 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Gorakhpur News: गोरखपुर में अधिशासी अभियंता पर हमला, हेलमेट पहने युवक ने ताबड़तोड़ बरसाये थप्पड़, कार्यालय में हड़कंप

Gorakhpur News: गोरखपुर के बाढ़ खंड कार्यालय में उस समय हड़कंप मच गया जब निरीक्षण पर आए अधिशासी अभियंता पर कार्यालय में हमलावरों ने हमला कर दिया।
2 min read
Google source verification
Up news, gorakhpur

अधिशासी अभियंता पर हमला (सोर्स: पत्रिका)

Gorakhpur News: गुरुवार दिन में गोरखपुर के बाढ़ खंड कार्यालय में अधिशासी अभियंता के साथ मारपीट करने और जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पूरी घटना कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इसमे साफ दिख रहा है कि अधीशासी अभियंता पर काला हेलमेट पहने युवक के साथ आए अन्य लोग हाथापाई कर रहे हैं। सूचना पर पहुंची कैंट पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। अधीशासी अभियंता ने कार्यालय के ही क्लर्क पर हमला करने का आरोप लगाया है।

मुख्य अभियंता के साथ गए थे निरीक्षण करने

जानकारी के मुताबिक शहर के कैंट थाना क्षेत्र में पैडलेगंज स्थित बाढ खंड कार्यालय में मुख्य अभियंता विकास सिंह के साथ अधीशासी अभियंता विपिन सिंह निरीक्षण करने गए थे। आरोप है कि इस दौरान आरोपी क्लर्क अपने साथियों के साथ आकर गालियां देने लगा। विरोध करने पर अधीशासी अभियंता पर हमला कर दिया गया। अचानक हुई इस घटना के बाद कार्यालय में अफरा-तफरी का माहौल हो गया।

कार्यालय में ही हुआ हमला

ऑफिस में तैनात कर्मचारी जब तक पहुंचते तब तक काला हेलमेट पहने युवक ने अधीशासी अभियंता पर कई थप्पड़ बरसा दिए। घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए निकल गए। अधीशासी अभियंता का आरोप है कि क्लर्क एक मामले में सस्पेंड चल रहा है। कैंट थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। कार्यालय के सीसीटीवी कैमरे से हमला करने वाले आरोपियों की पहचान भी की जा रही है।

नशे में धुत युवक स्कूल में घुसा, मचाया उत्पात

एक अन्य मामले में गोरखपुर में एक युवक हॉकी लेकर स्कूल में घुस गया और शिक्षकों व बच्चों को धमकाने लगा। घटना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा। वीडियो में वह एक टीचर से कह रहा है कि इस स्कूल का एक लड़का मुझे गाली दिया है, मैं छोडूंगा नहीं उसे। बताया जा रहा है कि युवक नशे में धुत था और काफी देर तक स्टाफ के साथ अभद्रता करते हुए हंगामा किया। यह मामला मंगलवार को जंगल कौड़ियां क्षेत्र में स्थित एक प्राथमिक विद्यालय का है। जानकारी मिलने के बाद छानबीन कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। प्रिंसिपल की तहरीर पर गुरुवार को सुबह 11 बजे के करीब FIR दर्ज कर शांति भंग का चालान कर दिया। आगे की जांच और कार्रवाई की जा रही है। युवक की पहचान शैलेंद्र के रूप हुई है।