22 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गोरखपुर से बिहार तक खंगाले गए 2000 CCTV: BJP पार्षद के भाई की स्कार्पियो बरामद, तीन गिरफ्तार

Gorakhpur News: गोरखपुर पुलिस ने हाईटेक वाहन चोरों के गैंग का पर्दाफाश करते हुए बीजेपी पार्षद के भाई की चोरी गई स्कार्पियो बरामद कर ली है, गैंग के तीन सदस्य भी गिरफ्तार किए गए हैं।
2 min read
Google source verification
Up news, gorakhpur police

हाईटेक वाहन चोर गिरफ्तार ( सोर्स पत्रिका)

Gorakhpur Police: भाजपा नेता एवं पूर्व पार्षद मंतालाल यादव के भाई की स्कार्पियो चोरी के मामले में गोरखपुर पुलिस ने हाईटेक वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर स्कॉर्पियो बरामद कर ली। आरोपितों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने हाईटेक सॉफ्टवेयर की मदद से महज दस मिनट में स्कार्पियो का लॉक खोल लिया और वाहन लेकर फरार हो गए।

पुलिस ने उनकी निशानदेही पर बिहार के गोपालगंज जिले से चोरी की गई स्कार्पियो बरामद कर ली है। अब गिरोह के अन्य सदस्यों, वारदात में इस्तेमाल कार और प्रदेश में वाहन चोरी की अन्य घटनाओं में उनकी भूमिका की जांच की जा रही है।

घर के सामने से गायब हुई थी स्कॉर्पियो

बता दें कि शाहपुर थाना क्षेत्र के घोषीपुरवा निवासी भाजपा नेता एवं पूर्व पार्षद मंतालाल यादव के भाई अभयनंदन यादव की स्कार्पियो 11 जुलाई की भोर में उनके घर के बाहर से चोरी हो गई थी। सुबह जानकारी होने पर शाहपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया। SP सिटी निमिष पाटील ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए शाहपुर पुलिस, क्राइम ब्रांच और सर्विलांस समेत पांच टीमों का गठन किया गया था।

गोरखपुर से बिहार तक खंगाले गए 2000 सीसीटीवी

गोरखपुर से लेकर कुशीनगर और बिहार सीमा तक के मार्ग पर लगे करीब दो हजार सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। इसके अलावा टोल प्लाजा के रिकॉर्ड, मोबाइल फोन की लोकेशन, तकनीकी साक्ष्य और मुखबिरों से मिली सूचनाओं का भी ट्रेस किया गया। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि चोर एक कार से आए थे और स्कार्पियो चोरी करने के बाद भटहट, कुशीनगर होते हुए बिहार की ओर निकल गए। लगातार तकनीकी निगरानी के बाद पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिन्होंने चोरी की वारदात कबूल कर ली। गिरफ्तारी में शाहपुर थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह, SOG प्रभारी नीरज राय के टीम की मुख्य भूमिका रही।

इनकी हुई गिरफ्तारी

1- दिलीप कुमार चौहान पुत्र सजनलाल चौहान निवासी गंगइचा थाना दुधारा जनपद संतकबीनगर हालपता भीमपुर पोस्ट भीमपुर थाना बडहरिया जिला सिवान बिहार

2- मुन्ना हासनी पुत्र हसनैन हासमी निवासी भीखा बांद थाना दरौदा जनपद सिवान राज्य बिहार

3- दीपक यादव पुत्र धनन्जय यादव निवासी सिराज इन्दौली थाना जामो बाजार जनपद सिवान राज्य बिहार को गिरफ्तार किया गया