26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चित्रकूट में NEET छात्रा गैंगरेप केस में बड़ा एक्शन, 50 हजार के इनामी आरोपी जितेंद्र उर्फ भोला का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली

Chitrakoot News: चित्रकूट के NEET छात्रा गैंगरेप मामले में पुलिस ने 50 हजार रुपये के इनामी मुख्य आरोपी जितेंद्र उर्फ भोला को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। एनकाउंटर में आरोपी के पैर में गोली लगी, जबकि एक सिपाही भी घायल हो गया।
2 min read
Google source verification
Chitrakoot

पुलिस ने आरोपी जितेंद्र उर्फ भोला को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया (X Photo)

Chitrakoot Crime News: चित्रकूट में NEET छात्रा गैंगरेप मामले में पुलिस ने बड़ा कार्रवाई की है। पुलिस ने 50 हजार रुपये के इनामी मुख्य आरोपी जितेंद्र उर्फ भोला को पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। एनकाउंटर के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी, जबकि जवाबी कार्रवाई में बहिलपुरवा थाने का सिपाही राघवेंद्र भी घायल हो गया। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह वारदात 22 जुलाई को देवांगना एयरपोर्ट घाटी के पास हुई थी, जिसके बाद आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार अभियान चला रही थी।

दोस्त के साथ घूमने गई छात्रा, 3 आरोपियों ने की दरिंदगी

वारदात के बाद पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी थी। उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टीम, एसओजी और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया। इसी दौरान मुठभेड़ में मुख्य आरोपी जितेंद्र उर्फ भोला को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस का कहना है कि बाकी आरोपियों की तलाश भी जारी है। पुलिस के मुताबिक, मध्य प्रदेश के सतना जिले की रहने वाली 20 साल की NEET छात्रा अपने 17 साल के दोस्त के साथ चित्रकूट के देवांगना एयरपोर्ट घाटी क्षेत्र में घूमने गई थी। इसी दौरान बाइक सवार तीन युवक वहां पहुंचे। उन्होंने खुद को वनकर्मी बताकर दोनों को डराया और ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।

पैसे नहीं देने पर छात्रा से किया दुष्कर्म

पुलिस के मुताबिक, तीनों आरोपियों ने पहले छात्रा और उसके दोस्त से पैसे मांगे। जब दोनों ने पैसे देने से इनकार किया तो आरोपियों ने युवक के साथ मारपीट कर उसके हाथ-पैर बांध दिए। इसके बाद दो आरोपी छात्रा को झाड़ियों में ले गए और उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी दोनों को जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए।

112 पर कॉल के बाद हरकत में आई पुलिस

घटना के तुरंत बाद पीड़ित युवक ने डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू कर दी। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर चित्रकूट के पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन विशेष टीमों का गठन किया। इन टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर लगातार दबिश दी और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों का पीछा किया। इसी अभियान के दौरान मुख्य आरोपी जितेंद्र उर्फ भोला पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

बाकी आरोपियों की तलाश जारी

मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस का दावा है कि इस मामले में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और सभी के खिलाफ कानून के मुताबिक सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

चित्रकूट

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग