7 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘बेटी की शादी कैसे होगी, सब बर्बाद हो गया’, चित्रकूट में 5 घरों में आग लगने के बाद फूट-फूटकर रोया पिता

Fire Incident In Chitrakoot: चित्रकूट के सखौहा में अज्ञात कारणों से आग लग गई। इस घटना में पांच लोगों के मकान जलकर राख हो गए...
2 min read
Google source verification
Chitrakoot news

Pc-Patrika

Fire In five houses In Chitrakoot: चित्रकूट के मऊ तहसील अंतर्गत एक गांव में आग लगने से पांच घरों को नुकसान पहुंचा है। बताया जा रहा है कि आगे के कारण पांच घरों में रखा गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। वहीं, एक परिवार में मंगलवार को बेटी की शादी थी, इसके बाद सारे कपड़े और गहने आग में भस्म हो गए। घटना की जानकारी होने के बाद उप-जिलाधिकारी ने मौके का निरीक्षण किया और पीड़ितों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। वहीं, गांव में हुई थी इस आगजनी की घटना के बाद लोगों में चिंता का माहौल है।

पैसे और गहने जलकर राख

जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत सखौहा में अज्ञात कारणों से आग लग गई। इस घटना में पांच लोगों के मकान जलकर राख हो गए। वहीं, मकान में रखा लाखों का सामान भी भस्म हो गया। पीड़ित परिवारों में शिव बाबू, मुन्नीलाल, लुलु, लवलेश और वीरेंद्र शामिल हैं। बताया जा रहा है कि आग लगने की इस घटना में करीब 6 लाख रुपए कैश, ज्वैलरी, कपड़े, अनाज और गृहस्थी का अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया है।

पीड़ित मुन्नीलाल ने बताया कि उनकी बेटी गुड़िया की शादी मंगलवार को होनी थी और शादी के लिए वर्षों से मेहनत करके इकट्ठा की गई धनराशि, ज्वेलरी और अन्य जरूरी सामान मकान में ही रखे हुए थे। आग लगने के बाद सारा सामान इस मकान में जलकर भस्म हो गया। पीड़ित ने बताया कि गनीमत या रही कि आग की घटना के समय घर में कोई मौजूद नहीं था। वहीं, आग लगने के बाद ग्रामीणों ने उसे बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। अब इन परिवारों के पास पहने हुए कपड़ों के अलावा और कुछ भी नहीं बचा है।

अधिकारियों ने लिया जायजा

घटना की जानकारी मिलने के बाद उप-जिलाधिकारी राम ऋषि रमन मौके पर पहुंचे इस दौरान उनके साथ नायब तहसीलदार और अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद थे। इस दौरान उप-जिलाधिकारी ने नुकसान का जायजा लिया और पीड़ित परिवारों को सहायता का आश्वासन दिया। इसी दौरान मुन्नीलाल अधिकारियों को देखकर फूट-फूट कर रोने लगे। उन्होंने कहा कि उनका घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया है। उनकी बेटी की शादी है, अब पता नहीं कैसे शादी की रस्में पूरी की जाएगी। उप-जिलाधिकारी ने मुन्नीलाल को जल्द से जल्द सरकारी मदद दिलाने का भरोसा दिया है।