25 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्राया बागपत: STF एनकाउंटर में ढेर हुआ एक लाख का इनामी बदमाश विपुल

UP STF Encounter: मेरठ स्थित एसटीएफ फील्ड यूनिट और बागपत के सिंघावली अहीर पुलिस स्टेशन की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ के दौरान आरोपी विपुल उर्फ ​​खूनी को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया था, जिसकी बाद में इलाज के दौरान मौत हो गई।
2 min read
Google source verification
UP STF Encounter Baghpat Vipul

STF एनकाउंटर में कुख्यात अपराधी विपुल खूनी ढेर

UP STF Encounter Baghpat Vipul Khuni Dead: उत्तर प्रदेश पुलिस की मेरठ एसटीएफ और बागपत पुलिस की टीम ने शनिवार शाम को एक खूंखार अपराधी को मुठभेड़ में मार गिराया। मारा गया बदमाश विपुल उर्फ खूनी है, जिस पर 50 हजार रुपये का इनाम था। पुलिस के मुताबिक वो खुद को घिरा देखा तो पहले पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, जवाबी कार्रवाई में वो ढेर हो गया।

कुख्यात गैंगस्टर विपुल खूनी एनकाउंटर में ढेर

घटना बागपत के सिंघावली अहीर इलाके में शाम करीब 6 बजे हुई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी कर ली। विपुल जब फंसता देखा तो पुलिस पर गोलियां चलाने लगा। दोनों तरफ से करीब 12 राउंड फायरिंग हुई। पुलिस की गोलियां लगने से विपुल गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत पिलाना सीएचसी ले जाया गया, वहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया। लेकिन डॉक्टर उसे बचा नहीं सके और उसकी मौत हो गई।

विपुल के खिलाफ दर्ज थे 36 मुकदमे

पुलिस ने मौके से दो पिस्तौल, एक बाइक और खाली कारतूस बरामद किए हैं। बागपत के एसपी सूरज कुमार राय ने बताया कि विपुल सुशील मूंछ गैंग का सक्रिय शार्प शूटर था। उसके खिलाफ 36 मुकदमे दर्ज थे – हत्या, लूट, रंगदारी, अपहरण और गैंगस्टर एक्ट जैसे गंभीर केस। कई राज्यों में उसकी बदमाशी फैली हुई थी। लंबे समय से फरार चल रहा था, जमानत पर बाहर आया तो फिर रंगदारी मांगने लगा।

विपुल की गैंग के सदस्यों को पकड़ने के लिए छापेमारी

खास बात ये है कि जिस शख्स के भाई की हत्या विपुल ने की थी, उसी परिवार से मुकदमा लड़ने के लिए पैसे मांग रहा था। इतनी हिम्मत कि जिसे मारा, उसी से खर्चा वसूल रहा था। पुलिस अब इस पूरे मामले की जांच कर रही है। विपुल के साथी और पूरे गैंग के बाकी सदस्यों को पकड़ने के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि इलाके में अपराधियों के खिलाफ सख्त अभियान चल रहा है और इसे और तेज किया जाएगा।

इस मुठभेड़ से इलाके के लोगों में राहत की लहर है। विपुल जैसे क्रिमिनल लंबे समय से लोगों को परेशान कर रहे थे। पुलिस का दावा है कि ये एनकाउंटर पूरी तरह नियमों के मुताबिक हुआ।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग