19 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गोरखपुर में हनुमान जी की मूर्ति तोड़ने पर माहौल गर्म; पुलिस ने 2 लोगों को हिरासत में लिया, प्रशासन ने फिर से स्थापित कराई प्रतिमा

Gorakhpur crime news: गोरखपुर के पिपराइच थाना क्षेत्र में हनुमान मंदिर में तोड़फोड़ की गई है। अज्ञात अराजक तत्वों ने हनुमान जी की प्रतिमा को तोड़कर फेंक दिया। इस घटना के बाद लोगों में आक्रोश है, पूरी खबर पढ़िए...

2 min read
Google source verification
Co Campierganj

प्रतिमा तोड़े जाने के संबंध में जानकारी देते CO कैम्पियरगंज

गोरखपुर में गुरुवार की रात पिपराइच क्षेत्र में उस समय हंगामा मच गया, जब बरईपुर गांव के मंदिर में स्थापित हनुमान जी की प्रतिमा को तोड़कर खेत में फेंक दिया गया। आरोप है कि प्रतिमा के अंगवस्त्र भी जला दिए गए। शुक्रवार सुबह जब मूर्ति तोड़े जाने की जानकारी मिली तो ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और गांव में तनाव की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की। हनुमान जी की मूर्ति तोड़े जाने की खबर मिलने पर SO पिपराइच ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल शुरू की।

गुरुवार की देर रात मूर्ति तोड़ कर फेंकी गई

ग्रामीणों के अनुसार गांव के मंदिर में स्थापित हनुमान जी की प्रतिमा को देर रात किसी ने तोड़ दिया। सुबह जब लोग मंदिर पहुंचे तो प्रतिमा गायब मिली। ग्रामीणों ने खोजबीन शुरू किया तो मूर्ति के टूटे हुए हिस्से बगल के खेत में पड़े मिले। घटना की जानकारी फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए और माहौल गर्म हो गया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पुलिस तैनात, 2 लोगों को हिरासत में लिया

घटना की सूचना पर SP नॉर्थ ज्ञानेंद्र कुमार ने SO पिपराइच के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया और लोगों से शांति की अपील की। पुलिस ने गांव के ही रहने वाले छकौड़ी और एक अन्य व्यक्ति को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। SP नॉर्थ ने बताया कि घटना की पड़ताल की जा रही है, स्थिति को देखते हुए गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

SP ने बताया कि मंदिर में पुनः हनुमान जी की प्रतिमा स्थापित करा दी गई है। क्षेत्र में शांति है और दो लोगों को हिरासत में ले लिया गया। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस सतर्कता बरत रही है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की है।