16 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गोरखपुर में 4 बच्चे राप्ती नदी में डूबे, सर्च ऑपरेशन में जुटी NDRF और पुलिस

Gorakhpur News: गोरखपुर में मंगलवार को राप्ती नदी में नहाने गए चार बच्चे गहरे पानी में डूब गए हैं। यह सूचना मिलते ही घटनास्थल पर अधिकारियों सहित पुलिस और NDRF पहुंची। बच्चों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

2 min read
Google source verification
Gorakhpur news, up news

राप्ती नदी में चार बच्चे डूबे (सोर्स; पत्रिका)

गोरखपुर जिले के माधवपुर क्षेत्र में राप्ती नदी में नहाने गए चार बच्चों के डूबने की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और राहत-बचाव कार्य तेज कर दिया गया।

मंडलायुक्त सहित कई अधिकारी घटनास्थल पर

मंडलायुक्त अनिक ढींगरा, जिलाधिकारी दीपक मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. कोस्तुभ, एसडीएम सदर दीपक गुप्ता सहित अन्य अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। बच्चों की तलाश के लिए एनडीआरएफ की टीम को लगाया गया है, जो स्थानीय पुलिस और प्रशासन के साथ मिलकर सर्च ऑपरेशन चला रही है।

नदी में नहाने के दौरान बच्चे गहरे पानी में डूबे

बताया जा रहा है कि बच्चे नदी में नहाने के दौरान अचानक गहरे पानी में चले गए, जिससे यह हादसा हो गया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और पूरे गांव में शोक का माहौल है।प्रशासन का कहना है कि बच्चों की तलाश लगातार जारी है और हर संभव प्रयास किया जा रहा है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि नदी-तालाब में नहाते समय सावधानी बरतें और बच्चों को अकेले पानी के पास न जाने दें।

पुलिस चला रही है लगातार जागरूकता अभियान

गोताखोर पुलिस गर्मी के मौसम में लगातार बढ़ती डूबने की घटनाओं को देखते हुए जागरूकता अभियान चला रही है, इतना ही नहीं चेतावनी बोर्ड भी लगाए गए हैं इसके बावजूद भी लोग नदियों में जाने से परहेज नहीं कर रहे हैं। डूबने का मुख्य कारण नहाने के दौरान रील बनाना है, इस दौरान लोग नदी की गहराई ध्यान में नहीं रख रहे हैं और जब अचानक गहराई में चले जा रहे हैं तब बचने की कोई संभावना नहीं रह रही है।

हालिया प्रमुख घटनाएं

पीपीगंज थाना क्षेत्र के करतहरी गांव के पास राप्ती नदी में 6 जून को 7 दोस्त नहाने और सोशल मीडिया रील बनाने गए थे। इस दौरान दो युवक (शिवम और गोलू) गहरे पानी में डूब गए, जिन्हें काफी तलाशने के बाद गोताखोरों व पुलिस ने मृत अवस्था में बरामद किया।

बेलिपार तालाब हादसा: 10 जून को बेलिपार थाना क्षेत्र के भऊवापार गांव में एक 16 वर्षीय छात्र अपने दोस्तों के साथ शिव मंदिर के पास तालाब में सोशल मीडिया के लिए रील बना रहा था, तभी डूबने से उसकी मौत हो गई।