
नोएडा। कोरोना वायरस महामारी से लड़ने के लिए दुनियाभर के देशों में वैकसीन की खोच की जा रही है। भारत में भी 14 हजार से अधिक लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं और मौत का आंकड़ा भी 400 को पार कर चुका है। इस सबके बीच नोएडा की एक लैबोरेटरी ने कोरोना टेस्ट किट तैयार की है। दावा है कि इस किट के जरिए महज 15 मिनट में व्यक्ति की कोरोना वायरस की जांच हो सकेगी। जल्द ही यह किट बाजार में उपलब्ध हो सकेगी। जिसकी कीमत 500 रुपये तय की गई है।
दरअसल, नोएडा की नू लाइफ लैबोरेट्री ने दावा किया है कि उनके द्वारा कोरोना वायरस टेस्टिंग किट इजाद की गई है। इसका उत्पादन किया जा रहा है यह किट महज 15 मिनट में जांच रिपोर्ट दे देती है। इसकी कीमत 500 रुपये रखी गई है। लैब का कहना है कि इस किट को सरकार को बेचा जाएगा, जिसके बाद ये बाजार में उपलब्ध हो सकेगी।
वैज्ञानिकों की देखरेख में तैयार हुई किट
नू लाइफ के डायरेक्टर नदीम रहमान ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी लैब के साथ टैक्निकल टीम काम कर रही है। जिसमें कई वैज्ञानिक शामिल हैं। जिस किट को उनकी लैब ने इजाद किया है वह एक एंटीबॉडी टेस्ट किट है, जो कि बहुत ही कम समय में रिजल्ट देती है। इसे बनाने का मकसद कम समय में ज्यादा से ज्यादा लोगों का टेस्ट करना है। इसकी कीमत भी बहुत कम रखी गई है। 500 रुपये में लोग इसे खरीद सकते हैं।
घर बैठे कर सकेंगे टेस्ट
दावा है कि ये किट डायबिटिज किट की तरह की काम करेगी। इस किट से कोई भी व्यक्ति अपने घर बैठे भी कोरोना का टेस्ट कर सकता है। उंगली में मामूली सी पिन लगाकर रक्त की छोटी सी बूंद किट पर रखनी होगी। जिसके कुछ ही मिनटों बाद ही किट पर बने हुए निशान के सामने एक लाल रंग की रेखा दिखाई देगी। जिससे पता चलेगा कि व्यक्ति कोरोना वायरस है या नहीं।
Updated on:
18 Apr 2020, 1:24 PM IST
Published on:
18 Apr 2020, 1:24 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.