15 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ghaziabad: डॉक्टर में कोरोना वायरस की पुष्टि, 29 पहुंची मरीजों की संख्या

Highlights: -डॉक्टर के संपर्क में आने वाले लोगों का भी पता लगाया जा रहा है -7 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं -22 मरीजों का जनपद के आइलोसेशन वार्ड में इलाज चल रहा है
less than 1 minute read
Google source verification

गाजियाबाद। जनपद में कोरोना वायरस का एक और नया केस शुक्रवार को सामने आया है। जिसके बाद मरीजों की संख्य 29 पहुंच गई है। जानकारी के अनुसार मैक्स अस्पताल के एक और डॉक्टर में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। जिसे इलाज के लिए आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। वहीं उनके परिवार के लोगों को भी क्वारंटाइन किया गया है।

यह भी पढ़ें : मरीजों की संख्या बढ़ते देख 4 गांवों को किया गया सील, अधिकारियों की लगाई गई ड्यूटी

स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि डॉक्टर के संपर्क में आने वाले लोगों का भी पता लगाया जा रहा है। वहीं अभी तक 7 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं, जबकि 22 मरीजों का जनपद के आइलोसेशन वार्ड में इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें: चमगादड़ से कोरोना फैलने की खबर से दहशत में आए लोग, डॉक्टर ने भगाने के लिए मंगाई मशीन

गाजियाबाद जिलाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में लगातार लोगों की सैंपलिंग की जा रही है। शुक्रवार को 49 मरीजों की सैम्पल्स की जांच रिपोर्ट नोएडा लैब से प्राप्त हुई है। ये सभी 49 रिपोर्ट कोरोना निगेटिव आई हैं।

बड़ी खबरें

View All

गाज़ियाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग