3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नाेएडा: टिक-टॉक वीडियो पर लाइक नहीं मिलने से परेशान युवक ने की आत्महत्या

Highlights घर में ही पंखे से लटककर दे दी जान टिक-टॉक पर नहीं मिल रहे थे लाइक घटना के बाद से परिवार में काेहराम
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

shivmani tyagi

•

Updated: 17 Apr 2020, 11:46 PM IST

नाेएडा

नाेएडा: टिक-टॉक वीडियो को लाइक न मिलने से परेशान युवक ने की आत्महत्या

नाेएडा। थाना सेक्टर-39 क्षेत्र के सलारपुर गांव में 18 साल के युवक ने संदिग्ध हालात में आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि, टिक-टॉक वीडियो पर लाइक न मिलने से परेशान हाेकर युवक ने यह घातक कदम उठाया है। इस घटना के बाद से युवक के परिवार में काेहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें: Coronavirus: मरीजों की संख्या बढ़ते देख 4 गांवों को किया गया सील, अधिकारियों की लगाई गई ड्यूटी

सोशल मीडिया पर लोकप्रियता हांसिल करने के लिए लोग तमाम तरह के स्वांग रच रहे हैं। इनमें कुछ कामयाब हो जाते हैं लेकिन नाेएडा की इस घटना ने साबित कर दिया है कि कामयाबी न मिलने पर कुछ लाेग हताशा में घातक कदम भी उठा सकते हैं। इस घटना ने इकबाल के परिवार काे पूरी तरह से ताेड़ दिया है। परिवारजनों का इकबाल की माैत के बाद से राे-राेकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें: Ghaziabad: डॉक्टर में कोरोना वायरस की पुष्टि, 29 पहुंची मरीजों की संख्या

पश्चिम बंगाल निवासी रहीम सलारपुर गांव में अपने परिवार के साथ रहता है। रहीम का 18 साल का बेटा इकबाल भी इसी के साथ रहता था। बताया जाता है कि, इकबाल को टिक-टॉक वीडियो बनाने का काफी शौंक था लेकिन इसकी वीडियो काे लाइक्स नहीं मिल रहे थे। इस बात काे लेकर वह काफी तनाव में रहता था। गुरुवार की रात इकबाल ने संदिग्ध हालात में फांसी लगाकर जान दे दी।

यह भी पढ़ें: Lockdown: बाइक पर निकले SSP के ग्राउंड टेस्ट में कई पुलिसकर्मी फेल, आज से जिले में बढ़ेगी सख्ती

एडिशनल डीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि परिवारजनों से मिली जानकारी के अनुसार इकबाल काे टिक-टॉक वीडियो पर लाइक नहीं मिल रहे थे। इस बात को लेकर वह मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। गुरुवार की रात उसने घर में पंखे से लटकर आत्महत्या कर ली। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया था। काेई नहीं बात सामने नहीं आने पर यही माना जा रहा है कि टिक-टॉक वीडियो पर लाइक्स नहीं मिलने के कारण ही इकबाल ने यह कदम उठाया है।