3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Lockdown: बाइक पर निकले SSP के ग्राउंड टेस्ट में कई पुलिसकर्मी फेल, आज से बढ़ेगी सख्ती

Highlights शुक्रवार काे बाइक पर निकले थे एसएसपी सिटी के कई क्षेत्रों का बाइक से किया निरीक्षण
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

shivmani tyagi

•

Updated: 17 Apr 2020, 11:14 PM IST

sspbike.jpg

court road

सहारनपुर। Lockdown में पुलिसिंग देखने के लिए सहारनपुर एसएसपी ने शुक्रवार काे बाइक से शहरी क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दाैरान एसएसपी शहर के प्रमुख इलाकों से निकले लेकिन कई चेकिंग प्वाइंट पर पुलिसकर्मी सड़क किनारे खड़े मिले और एसएसपी की बाइक काे रोका तक नहीं। इस लापरवाही पर एसएसपी ने रात में ही आदेश जारी कर दिए कि यदि किसी भी चेकिंग प्वाइंट से एक भी वाहन बिना चेक हुए निकला ताे इसके लिए संबंधित चाैकी और थाना प्रभारी जिम्मेदार हाेंगे।

यह भी पढ़ें: Ghaziabad: डॉक्टर में कोरोना वायरस की पुष्टि, 29 पहुंची मरीजों की संख्या

एसएसपी के इन आदेशों के बाद रात में ही पुलिस सतर्क हाे गई। एसपी देहात विद्या सागर मिश्रा और एसपी सिटी विनीत भटनागर ने देहात व सिटी क्षेत्रों के सभी थानेदारों काे आगाह कर दिया है कि अब एक भी चेकिंग प्वाइंट से काेई भी वाहन बिना चेक हुए नहीं निकलेगा। जाे लाेग बगैर किसी जरूरी कार्य के घर से बाहर निकले हैं जिन पर पास नहीं है उन सभी के चालाना काटे जाएं और उनके वाहनों काे भी सीज किया जाएगा।

अब सीधे जेल भेजेगी पुलिस

शनिवार से सहारनपुर जिले में लॉक डाउन ताेड़ने वालों पर सख्ती बढ़ने जा रही है। इसकी बड़ी वजह शुक्रवार काे सात नए मामले सामने काे भी माना जा रहा है। पुलिस ने बेहट थाना क्षेत्र में भी एक अस्थाई जेल बनाई है। पुलिस अब इस अस्थाई जेल में लाेगाें काे रखेगी। वाहनों के चालान तेज हाेंगे और हर चाैराहे पर चेकिंग हाेगी। अगर आपकाे पुलिस की इस चेकिंग से बचना है ताे बेवजह घर से निकलने से बचें और दवाइयां सब्जी आदि अपने नजदीकी स्टाेर से ही लें।

यह भी पढ़ें: Coronavirus: मरीजों की संख्या बढ़ते देख 4 गांवों को किया गया सील, अधिकारियों की लगाई गई ड्यूटी

एसएसपी दिनेश कुमार पी के बाइक से निकलने की काेई वीडियो सामने नहीं आई है। दरअसल इस अभियान काे एसएसपी ने बेहद गाेपनीय रखा और किसी काे इसकी जानकारी नहीं दी। फाेर्स काे भी इसके बारे में काेई जानकारी नहीं थी।