
रामपुर। 23 अप्रैल से रमजान शुरू हो रहे हैं। लॉकडाउन के चलते मुस्लिम समाज के लोग इसकी तैयारी नहीं कर पा रहे हैं। इसको देखते हुए रामपुर के डीएम ने लोगों को घर पर ही नए कपड़े और इत्र उपलब्ध कराने की योजना तैयार की है।
घर से बाहर नहीं निकलने दिया जाएगा किसी को
डीएम आंजनेय कुमार सिंह का कहना है कि अब लोग रमजान और ईद की तैयारी में लगे हैं। प्रशासन रमजान के मौके पर लोगों को घर-घर रमजान की चीजें उपलब्ध कराएगा। इसमें इत्र, कपड़े व खाने पीने की चीजें इत्यादि हैं। मोहल्ले वार उन्होंने सूची तैयार कर ली है। अंतिम रूपरेखा तैयार की जा रही है। किसी को भी घर से बाहर नहीं निकलने दिया जाएगा। उनके उपयोग की चीजें घर में ही उपलब्ध कराई जाएंगी।
अभी जिले में हैं चार मरीज
वहीं, डीएम ने कहा कि रामपुर जिले का कोई भी सख्स कोरोना पाजेटिव नहीं है। पिछले दिनों जो छह लोग सामने आए थे, उनमें दो लोगो की रिपोर्ट कोरोना निगेटिव आई है। कोरोना पॉजिटिव 5 लोग उत्तराखंड के हल्द्वानी के हैं जबकि एक दिल्ली से अपने गांव आया था। जिले में अब कुल 4 लोग कोरोना पॉजिटिव हैं। उनका उपचार टांडा कस्बा सीएचसी में चल रहा है। दो जगहों पर हॉटस्पॉट बनाए गए थे। इसमें एक जगह का हॉटस्पॉट खत्म कर दिया गया है।
12 रुपये में दिलवाएंगे साबुन
उन्होंने बताया कि नगरपालिका और नगर पंचायत स्तर पर लोगों के लिए उन्होंने कंट्रोलरेट में साबुन और सैनिटाइजर उपलब्ध कराने की भी तैयारी पूरी कर ली है। जो सैनिटाइजर मार्केट में 45 रुपये का मिलेगा, वे उसको 25 रुपये में उपलब्ध करवाएंगे। साथ ही 25 से 30 रुपये में मिलने वाला साबुन वह 12 रुपये में उपलब्ध कराएंगे।
Updated on:
18 Apr 2020, 2:52 PM IST
Published on:
18 Apr 2020, 2:50 PM IST
बड़ी खबरें
View Allरामपुर
उत्तर प्रदेश
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.