4 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रामपुर में तेज रफ्तार बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Rampur Accident: यूपी के रामपुर में देर रात तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।

2 min read
Google source verification
rampur bike collision nawabpura death accident

तेज रफ्तार बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों की दर्दनाक मौत..

Rampur Bike Accident: रामपुर जिले के शाहबाद तहसील क्षेत्र के नवाबपुरा गांव में रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां तेज रफ्तार से चल रही दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं और घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

आकाश राजपूत और इरशाद की हुई दर्दनाक मौत

इस हादसे में पटवाई थाना क्षेत्र के लालपुर पट्टी कादर निवासी आकाश राजपूत (23) अपने दोस्त के साथ दावत से लौट रहे थे। वहीं शाहबाद के हिम्मतपुर गांव निवासी इरशाद (35) भी बाइक से घर लौट रहे थे। नवाबपुरा के पास दोनों की बाइकों की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में इरशाद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आकाश और एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को अस्पताल ले जाया गया

सूचना मिलने पर शाहबाद पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल सीएचसी शाहबाद भेजा गया। डॉक्टरों ने इरशाद को मृत घोषित कर दिया, जबकि आकाश और दूसरे घायल को जिला अस्पताल रेफर किया गया। हालांकि इलाज के दौरान आकाश ने भी दम तोड़ दिया, जिससे मृतकों की संख्या दो हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को जिला अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया।

परिजनों में मचा कोहराम

हादसे की सूचना मिलते ही दोनों मृतकों के परिजन जिला अस्पताल की मोर्चरी पहुंच गए। वहां का माहौल बेहद भावुक और दर्दनाक हो गया, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। गांव में इस घटना के बाद शोक की लहर दौड़ गई है और स्थानीय लोग हादसे को लेकर गहरे सदमे में हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह

शाहबाद पुलिस ने दोनों बाइकों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना इस भीषण हादसे की मुख्य वजह मानी जा रही है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि दुर्घटना के समय सड़क की स्थिति और दृश्यता कैसी थी। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि रात के समय वाहन चलाते समय विशेष सतर्कता बरतें, ताकि ऐसे दर्दनाक हादसों से बचा जा सके।