1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पैन कार्ड में एड्रेस और सरनेम बदलना हुआ काफी आसान, बस करना होगा ये काम

इस छोटे से स्टेप को पूरा कर आप बैंकों और अन्य सरकारी-गैर सरकारी कार्यालयों में सरनेम की वजह से होने वाली छोटी-छोटी परेशानियों से बच सकते हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 22 Nov 2021, 1:15 PM IST

pan_card_.jpg

नोएडा. आज के दौर में पैन कार्ड और आधार कार्ड बेहद महत्वपूर्ण हो गया है। पैन कार्ड यानी परमानेंट अकाउंट नंबर बैंकों से लेकर लगभग सभी ऑफिस में इस्तेमाल किया जाता है। पैन कार्ड का इस्तेमाल सभी प्रकार के लेन-देन जैसे बैंक में खाता खोलना, कहीं निवेश करना अथवा किसी भी प्रकार वित्तीय लेनन देन मे जरुरी है। कई बार देखने को मिलता है कि शादी के बाद लड़की का सरनेट चेंज हो जाता है, लेकिन पैनकार्ड पर पहले से दर्ज सरनेम ही होने से दिक्कतें आती हैं। लेकिन अब आप अपने पैन कार्ड में सरनेम और एड्रेस को आसानी से बदल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : अब एक कॉल पर मिल जाएगा LIC पॉलिसी से जुड़ा हर अपडेट, जानिए पूरा तरीका

पैन कार्ड में सरनेम और एड्रेस बदलने के लिए आपको बस ये स्टेप फॉलो करना होगा।

1- पैन कार्ड में अपडेट के लिए सबसे पहले आपको NSDL की ऑफिशियल वेबसाइट tin.tin.nsdl.com/pan/correctiondsc पर जाना होगा।

2- पेज ओपन होने पर आपको पैन में सुधार के ऑप्शन (correction in existing PAN) पर क्लिक करना होगा।

3- इसके बाद आपको कैटगरी टाइप के विकल्प को चुनना करना होगा।

4- इसके बाद आप अपने सही नाम और सही स्पेलिंग के साथ दस्तावेजों को अटैच करें।

5- कार्ड में चेंज के लिए आपको 101 रुपये का ऑनलाइन भुगतान करना होगा।

6- इसके बाद आप सबमिट पर क्लिक करें। अपडेटेड पैन कार्ड आवेदन करने के बाद 45 दिन में आपके रजिस्टर्ड पते पर भेज दिया जाएगा।

इस छोटे से स्टेप को पूरा कर आप बैंकों और अन्य सरकारी-गैर सरकारी कार्यालयों में सरनेम की वजह से होने वाली छोटी-छोटी परेशानियों से बच सकते हैं।

यह भी पढ़ें : Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, मोबाइल SMS से जानिए आज का भाव