
ग्रेटर नोएडा. गांव कलौंदा में देर रात रामफूल नाम के किसान की गला रेतकर हत्या कर दी गई है। सुबह सूचना मिलने मौके पर पंहुची थाना जारचा पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर हत्या की जांच शुरू कर दी है। प्रारम्भिक जांच में पुलिस के शक की सुई रामफूल के बेटे पर आकर अटक गई है। पुलिस के अनुसार शाम के वक्त उनका छोटा बेटा उनके साथ सोया था, जो कि सुबह गायब था। पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है और जांच पूरी होने से पहले इस मामले में कुछ भी बोलने से बच रही है।
दीवार पर पड़े खून के छीटें बयां कर रहे हैं कि जब रामफूल की हत्या की गई थी, तब उसने कितना संघर्ष किया किया था। गांव कलौंदा के रहने वाले 40 वर्षीय रामफूल की गला रेतकर हत्या कर दी गई। परिवार वालों के अनुसार शाम को रामफूल अपने छोटे बेटे ललित के साथ सोया था। सुबह जब इस घटना के बारे में परिजनों को पता चला, तब ललित घर से गायब था। पुलिस की प्रारम्भिक जांच में पुलिस के शक की सुई रामफूल के बेटे पर है।
पुलिस ने प्रारम्भिक जांच के बाद ललित को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है, जब ललित को हिरासत में लिया गया तो उसके कपड़ो में खून लगा था। पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि इस हत्या में ललित की भूमिका की जांच की जा रही है। या तो उसने हत्या की है या फिर वह हमलावरों के बारे जानता है। इसलिए जांच पूरी होने से पहले इस मामले में पुलिस कुछ भी कैमरे में बोलने से बच रही है।
पीड़ित परिवार के द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर जरचा कोतवाली पुलिस ह्त्या का मुकदमा दर्ज कर तफतीश में जुट गई है। पुलिस के अनुसार इस हत्याकांड का खुलासा जल्द ही कर दिया जाएगा।
Published on:
15 Feb 2020 06:59 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
