3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजब्बर ने कहा- पुलिस वर्दी में बदमाश छुपे हैं

फाॅर्टीज हाॅस्पिटल में घायल जिम ट्रेनर को देखने पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, कहा- पुलिस अफसर के प्रमोशन की बजाय डालना चाहिए जेल में  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 5 Feb 2018, 4:20 PM IST

meerut

नाेएडा। सेक्टर 62 में फाॅर्टीज हाॅस्पिटल में घायल जिम ट्रेनर जितेंद्र यादव को देखने पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने कहा है कि जिम ट्रेनर मामले में पुलिस का जो रवैया है, उससे साफ हैै कि वर्दी में बदमाश छुपे हुए हैं। उन्होंने इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि संबंधित पुलिस अफसर को भी प्रमोशन मिलने की बजाय जेल मिलनी चाहिए। उन्होंने दरोगा के अलावा तीन पुलिसकर्मियों के साथ-साथ थाना प्रभारी को भी निलंबित

यह भी पढ़ेंः यूपी पुलिस कर रही ताबड़तोड़ एनकाउंटर आैर यहां बदमाशों ने एक घंटे में कर दी लूट की तीन वारदात

यह भी पढ़ेंः कासगंज का बदमाश गाजियाबाद में पुलिस की गोली का शिकार हुआ

यह भी पढ़ेंः सुमित गुर्जर एनकाउंटर के बाद इस दूसरे एनकाउंटर में फंस सकती है नोएडा पुलिस

किया जाना चाहिए। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जो भाजपा नेता संगीत सोम के पैर छूकर काम करते हों, वे लोगों के साथ कैसे न्याय कर सकते हैं। राजबब्बर ने कहा कि यहां के विधायक ने वादा किया था कि पुलिस कार्रवार्इ करेगी, लेकिन अभी तक एेसा नहीं हुआ, बल्कि उसकी गाड़ी जरूर उठवा ली। एेसे में आशंका है कि उसकी गाड़ी बदलकर पुलिस कुछ गलत न कर दे। हाॅस्पिटल में राजबब्बर करीब 12.30 बजे पहुंचे। यहां जिम ट्रेनर को देखने के लिए सपा नेत्री पंखुड़ी पाठक भी पहुंची।

अधिकतर एनकाउंटर फर्जी

राजबब्बर ने कहा कि प्रदेश सरकार एक साल के भीतर 900 एनकाउंटर करने का दावा कर रही है, लेकिन इनके एनकाउंटर पर सवाल उठते आए हैं। इसलिए इन 900 एनकाउंटरों में अधिकतर फर्जी हैं।

परिजनों ने दी चेतावनी

जिम ट्रेनर के परिजनों ने इस दौरान कहा कि यदि पुलिस 48 घंटे में कोर्इ कार्रवार्इ नहीं करती है, तो वे सड़क पर उतरेंगे आैर आंदोलन चलाएंगे।

यह है मामला

रविवार को जिम ट्रेनर जितेंद्र यादव अपने दोस्तों के साथ स्काॅर्पियो से अपनी बहन की सगार्इ कर बहरामपुर से लौट रहा था। वह सेक्टर 122 में अपने दोस्तों को उतारने के लिए रुका, तभी पीछे से कार से दरोगा आ गया। उनमें से एक ने वर्दी पहन रखी थी, दूसरे ने नहीं। दरोगा उन्हें चांटे मारने लगा आैर सभी को कार में डाल लिया। आरोप है कि तभी दरोगा ने जितेंद्र को गोली मारी।