scriptबड़ी खबरः अखिलेश की ‘साइकिल’ छोड़ इस नेता ने थामा शिवपाल यादव का दामन | samajwadi secular morcha shivpal singh yadav | Patrika News
नोएडा

बड़ी खबरः अखिलेश की ‘साइकिल’ छोड़ इस नेता ने थामा शिवपाल यादव का दामन

समाजवादी पार्टी से धोखा खाए शिवपाल यादव ने इस जिले में सपा को बड़ा झटका दिया है।

नोएडाOct 12, 2018 / 09:56 pm

virendra sharma

shivpal yadav

vbbbbbbbbbdddd

नोएडा. समाजवादी पार्टी से धोखा खाए शिवपाल यादव ने इस जिले में सपा को बड़ा झटका दिया है। शिवपाल के नोएडा पहुंचने पर कई दिग्गज सपा नेताओं ने पार्टी छोड़ समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के साथ हो गए है। इनमें खास समाजवादी पार्टी सुप्रीमो के खास रहे शिवराम यादव है। शिवपाल यादव नोएडा में पुलिस की गोली के शिकार हुए जितेंद्र यादव से मिलने पहुूंचे थे। इस दौरान उन्होंने
आगामी लोकसभा चुनाव में प्रदेश की सभी सीटों पर चुनाव लड़ने के साथ ही प्रदेश की क्षेत्रीय पार्टियों से गठबंधन का भी ऐलान किया है।
यह भी पढ़ें

गांधी जयती पर विशेष: बापू को 57 साल बाद भी नहीं मिली छत

समाजवादी सर्कुलर मोर्चा के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने शिवराम यादव को समाजवादी सर्कुलर मोर्चा का नोएडा महानगर का अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसी के साथ ही संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष ने निर्देश दिया है कि पार्टी को नोएडा महानगर में मजबूत कर बूथ स्तर पर कार्य किया जाए।
समाजवादी सर्कुलर मोर्चा के महानगर अध्यक्ष बने शिवराम यादव साढ़े 4 साल तक समाजवादी युवजन सभा के नोएडा महानगर अध्यक्ष रह चुके हैं। शिवराम यादव ने अपने कार्यकाल के दौरान समाजवादी युवजन सभा को नोएडा महानगर में मजबूती प्रदान की थी।
शिवराम यादव पिछले 10 वर्षों से राजनीति में सक्रिय हैं। समाजवादी सर्कुलर मोर्चा के नोएडा महानगर अध्यक्ष बने शिवराम यादव ने कहा कि वह पिछले दो दशक से शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। उनका मकसद है कि समाज में कोई व्यक्ति अनपढ़ ना रह सके। उन्होंने कहा कि समाज सेवा करने के उद्देश्य से ही वह राजनीति में आए हैं। उन्होंने कहा कि अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति की आवाज समाजवादी सर्कुलर मोर्चा बनेगा।
नोएडा में पर्थला निवासी जितेंद्र यादव को पुलिसकर्मी ने फर्जी एनकाउंटर में गोली मार दी थी। ये आज भी जिदंगी और मौत के जुझ रहे है। जितेंद्र यादव से मिलने के लिए शिवपाल पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने शिवराम यादव को यह जिम्मेदारी सौंपी है।

Hindi News/ Noida / बड़ी खबरः अखिलेश की ‘साइकिल’ छोड़ इस नेता ने थामा शिवपाल यादव का दामन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो