31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीएम योगी नहीं आए नोएडा, इस बड़ी वजह से कैंसल किया अपना प्लान!

इन राज्यों के प्रधानमंत्री कार्यक्रम में पहुंच सकते है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 3 Oct 2018, 1:34 PM IST

up cm

सीएम योगी नहीं आए नोएडा इस बड़ी वजह से कैंसल किया अपना प्लान!

नोएडा।यूपी के शो विडो कहे जाने वाले गौतमबुद्ध नगर के ग्रेटर नोएडा में स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में बुधवार को सेकंड ग्लोबल री-इंवेस्टमेंट रिन्यूएबल एनर्जी इंवेस्टर्स मीट की शुरूआत हुर्इ है। इसमें झारखंड से लकर महाराष्ट्र समेत कर्इ राज्यों के मुख्यमंत्री पहुंचने का प्लान बना। लेकिन यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के आने का कार्यक्रम अचानक रद्द हो गया।वहीं चर्चा है कि सीएम के प्रोग्राम रद्द होने की वजह किसानों का आंदोलन है।

यह भी पढ़ें-VIDEO: अश्लील MMS हुआ वायरल, भाजपा की महिला विधायक बोली 'मेरा नहीं है यह वीडियो', मचा हड़कंप

तीन दिन तक चले यह कार्यक्रम, इतने देशों के लगे स्टाॅल

ग्रेटर नोएडा के नाॅलेज पार्क-2 स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में बुधवार को तीन दिवसीय ग्लोबल रिन्यूवल एनर्जी इन्वेस्टर मीट एंड एक्सपो की शुरूआत हुर्इ। यह कार्यक्रम तीन अक्टूबर से पांच अक्टूबर तक चलेगा। इसमें 60 देशों के प्रदर्शन स्टाॅल लगाएंगे। केंद्र सरकार की आेर से आयोजित एक्सपो में 60 देशों के उर्जा मंत्रियों के पहुंचने की भी उम्मीद है। वहीं एक्सपो के लिए चार हाॅल में करीब एक हजार प्रदर्शकों के पवेलियन आैर स्टाॅल लगाए गए हैं।

यह भी पढ़ें-बड़ी खबरः यूपी पुलिस के सिपाही ने दिखार्इ दबंगर्इ तो रिटायर्ड फौजी ने जमीन पर गिरा-गिरा कर पीटा

सीएम को छोड़कर पहुंच सकते है इन राज्यों के मुख्यमंत्री

इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में बुधवार से शुरू हो रहे ग्लोबल रिन्यूवल एनर्जी इन्वेस्टर मीट एंड एक्सपो में अलग अलग राज्यों के सीएम समेत यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ को भी पहुंचना था। लेकिन सीएम योगी का मंगलवार को अचानक ही आने का कार्यक्रम रद्द हो गया।वहीं चर्चा है कि इसकी वजह भाजपा के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन है।जिस को लेकर यूपी सरकार को भी किसानों का भारी आक्रोष झेलना पड़ा था।

यह भी पढ़ें-अमेरिकी युवती से शख्स ने की छेड़छाड़, अब मिली इतनी बड़ी सजा, जानकर हैरान रह जाएंगे आप