5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Holi 2020: यूपी रोडवेज ने दिया यात्रियों को तोहफा, नहीं होगी यात्रियों को परेशानी

Highlights . यूपी रोडवेज ने चलाई स्पेशल बसें . चलाई गई अतिरिक्त बसें . 15 मार्च तक चलेगी यूपी रोडवेज की बसें
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Virendra Kumar Sharma

•

Updated: 7 Mar 2020, 10:50 AM IST

upsrtc-buses-ticket.jpg

नोएडा। होली पर यूपी रोडवेज ने लोगों के लिए स्पेशल बस सेवा शुरू की है। भीड़ को देखते हुए यूपी में अतिरिक्त बसें चलाई गई है। ये बसें यात्रियों के लिए 15 मार्च तक चलेगी। परिवहन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि त्यौहारों के सीजन में यात्रियों की संख्या में इजाफा होता है। ऐसे में यात्रियों को परेशानी का सामना न करना पड़े, जिससे देखते हुए यह फैसला लिया गया है।

यह भी पढ़ें: खनन माफिया का पीछा करते हुए नायब तहसीलदार की कार कोसी नदी में डूबी, बाल-बाल बची जान

लोग होली के त्यौहार को अपनों के साथ मनाते है। लिहाजा, अधिकारियों ने फेस्टिव सीजन को देखते हुए अधिकारियों ने कई रूटों पर निरीक्षण किया। उसके बाद रूटों पर बसों की संख्या में इजाफा किया गया है। मंगलवार यानी 10 मार्च को होली है। उससे पहले बस, ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ दिखाई दे रही है। रविवार से स्कूल व कई कंपनियों की छूट्टी हो जाएगी। रोडवेज के अधिकारियों की माने तो शनिवार से यात्रियों की संख्या में इजाफा होगा। हालांकि, रविवार से 50 से 55 प्रतिशत यात्रियों के सफर करने का अनुमान है।

रोडवेज के अधिकारियों का कहना है कि नोएडा से अलीगढ़, आगरा, मेरठ समेत एटा रूट पर बसों की संख्या में बढ़ोतरी की गई है। यात्रियरों की सहूलियत को देखते हुए 15 मार्च तक बसें चलाई गई है। ताकि यात्रियों को कोई समस्या का सामना नहीं करना पड़े।

यह भी पढ़ें: आजम खान के जेल जाने के बाद जया प्रदा की बढ़ी मुश्किलें, गैर जमानती वारंट जारी