
मुरादाबाद: सपा सांसद आजम खान के बाद अब रामपुर से पूर्व सांसद और भाजपा नेता जया प्रदा की भी मुश्किलें बढ़ गयीं हैं। आचार संहिता के एक मामले में कोर्ट ने उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है। वे पिछले काफी समय से गैर हाजिर चल रहीं थीं। ये मामला 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान दर्ज हुआ था। इस मामले में अब 20 अप्रैल को सुनवाई होनी है।
ये है मामला
लगातार सुनवाई से गैर हाजिर रहने पर कोर्ट ने पूर्व सांसद जया प्रदा के खिलाफ गैरजमानीय वारंट जारी कर दिया। इस मामले की अगली सुनवाई 20 अप्रैल को होगी। इसके अलावा लोकसभा के चुनाव के दौरान ही जयाप्रदा के खिलाफ केमरी में आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज हुआ था। इस मामले में भी कोर्ट ने जयाप्रदा के खिलाफ जमानतीय वारंट जारी किया है। जयाप्रदा के अधिवक्ता मुस्तफा हुसैन ने बताया कि स्वार वाले मामले की जानकारी नहीं थी, क्योंकि पुलिस ने अग्रिम विवेचना में इसे आचार संहिता का उल्लंघन नहीं माना था। कोर्ट का जो भी आदेश है उसका पालन किया जाएगा।
Muzaffarnagar: दबंगों से पीड़ित परिवारों ने दी पलायन की चेतावनी
आजम गए जेल
यहां बता दें कि जया प्रदा ने भाजपा प्रत्याशी के रूप में आजम खां के खिलाफ लोकसभा चुनाव लड़ा था। जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। वहीँ अब आजम कई मामलों में जेल में हैं, जिनकी सुनवाई इन दिनों रामपुर कोर्ट में चल रही है।
Published on:
7 Mar 2020, 10:34 AM IST
बड़ी खबरें
View Allरामपुर
उत्तर प्रदेश
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.