सपा नगर अध्यक्ष आसिम राजा के मुताबिक, आजम खान के वकील अदालत में यह सवाल उठाएंगे कि जब पुलिस कस्टडी रिमांड की अर्जी पर सुनवाई के लिए 2 नवंबर की तारीख पहले से तय थी, तो उन्हें 31 अक्टूबर को ही हिरासत में लेकर गाजियाबाद क्यों ले जाया गया। आजम खान के अधिवक्ता नासिर सुल्तान ने भी कहा कि अदालत में उनका पक्ष रखा जाएगा। अब सुप्रीम कोर्ट और रामपुर की अदालत में होने वाली सुनवाई के फैसलों पर नजर है।