
मुजफ्फरनगर. भोपा थाना क्षेत्र के एक गांव के दलितों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर गांव के ही कुछ दबंगों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए पलायन की चेतावनी दी है।पीड़ितों का आरोप है कि थाने में शिकायत के बाद कोई कार्रवाई नहीं की जाती है। उन्होंने कहा कि गांव का प्रधान भी दबंगों का साथ देता है। उन्होंने चंदा करके गांव में एक मंदिर बनवाया था आरोपी वहां कूड़ा डालते हैं और पुजारी से गाली-गलोज भी करते हैं। अगर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो वह गांव से पलायन कर जाएंगे।
दरअसल, मामला मुजफ्फरनगर जिले के भोपा थाना क्षेत्र के गांव भेड़ाहेडी का है। जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे दलितों ने आरोप लगाया कि गांव के ही कुछ दबंग लोग उनके साथ आए दिन मारपीट करते हैं। पिछले तीन दिन से वह घर से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। दबंगों ने उनके सभी रास्ते बंद कर दिए हैं, जिसके चलते पशुआें को चारा भी नहीं मिल पा रहा है। इसकी शिकायत उन्होंने थाने में भी की, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
उन्होंने बताया कि 3 मार्च को हमारा भतीजा, जो शुगर मिल में डेली वेजिस पर लगा है, वह दोपहर के समय लंच में खाना खाने के लिए आ रहा था। उसके साथ ककराला मार्ग पर मारपीट करते हुए चाकू मारे गए। इतना ही नहीं उसकी सैलरी भी छीन ली। इसकी रिपोर्ट करने थाने गए थाने तो तहरीर ले ली, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस उल्टा हम पर ही दबाव बना रही है। उन्होंने कहा कि अगर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो वह गांव से पलायन कर जाएंगे।
Published on:
7 Mar 2020, 9:39 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.