5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिल्ली पुलिस में तैनात एसीपी के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, यूपी पुलिस जांच में जुटी

Highlights: -घटना के समय उनके घर पर उनकी मां और बहन मौजूद थीं -पुलिस ने आस-पास के सीसीटीवी फुटेस को अपने कब्जे में लिया है -गार्ड के मुताबिक कई बार एक सिरफिरे को ब्लैक स्कॉर्पियो में घूमता हुआ देखा गया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 6 Mar 2020, 6:22 PM IST

screenshot_from_2020-03-06_18-10-26.jpg

नोएडा। थाना एक्सप्रेस-वे क्षेत्र के सेक्टर 134 स्थित जेपी कॉस्मॉस सोसाइटी में दिल्ली पुलिस में तैनात एसीपी के घर देर रात कुछ बदमाशों ने फायिरंग की। जिसमें उनके फ्लैट के शीशे टूट गए। घटना के समय उनके घर पर उनकी मां और बहन मौजूद थीं। सूचना पाकर मौके पर पंहुची पुलिस ने आस-पास के सीसीटीवी फुटेस को अपने कब्जे में लिया और जाँच में जुट गई है। वहीं पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि गार्ड के मुताबिक कई बार एक सिरफिरे को ब्लैक स्कॉर्पियो में घूमता हुआ देखा गया, जिसके आधार पर पुलिस जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें : होली पर Metro में सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर, 2:30 बजे से पहले ना जाएं मेट्रो स्टेशन

दरअसल, जेपी कॉस्मॉस सोसाइटी के टावर के 17वीं स्थित फ्लैट के टूटे खिड़की के शीशे और बिल्डिंग पर लगे गोली के निशान इस बात के सबूत हैं कि यहां फ़ायरिंग की गई है। जिस फ्लैट पर फायरिंग की गई है, वह दिल्ली पुलिस में तैनात एसीपी का है, जो अपने परिवार के साथ रहते हैं। घटना के समय एसीपी के घर पर उनकी मां और बहन मौजूद थीं। इस वारदात के बाद कॉस्मॉस सोसाइटी के लोग दहशत में हैं।

उनका कहना है कि सोसाइटी के अंदर सिक्युरिटी के नाम पर जीरो है। कोई आता है, कोई जाता है। पुलिस द्वारा पेट्रोलिंग आज तक नहीं देखी गई है। न कोई सोसाइटी में सीसीटीवी कैमरा है। इस सोसाइटी में निवासी असुरक्षित हैं। जिसकी पुलिस को कतई चिंता नहीं है।

यह भी पढ़ें: होली से पहले मौसम का बदला मिजाज, तेज हवाओं के साथ बारिश से गिरा तापमान

डीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि थाना एक्सप्रेस-वे पुलिस ने फायरिंग सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आस-पास के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को अपने कब्जे में लिया है। गार्ड ने बताया है कि एक ब्लैक शीशे की स्कार्पिओ लेकर एक सिरफिरे को घूमता हुआ कई दिनों से नोटिस किया गया है। उसी ने सम्भवता घटना को अंजाम दिया है। जिसके आधार पर जांच की जा रही है।