5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather Alert: होली से पहले मौसम का बदला मिजाज, तेज हवाओं के साथ बारिश से गिरा तापमान

Highlights: -मौसम विभाग की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ के असर की वजह से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है -अगामी दिनों में भी बारिश होने के आसार बताए गए हैं -जिसके चलते भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई है
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 6 Mar 2020, 4:47 PM IST

demo.jpg

नोएडा। उत्तर भारत में पहाड़ों पर पिछले कई दिनों से हो रही बर्फबारी का असर अब दिल्ली-एनसीआर में भी दिखने लगा है। यही कारण है कि नोएडा, गाजियाबाद समेत दिल्‍ली-एनसीआर के मौसम में एक बार फिर तेजी से बदलाव देखने मिला है। जिसके चलते शुक्रवार शाम करीब 4 बजे अचानक मौसम ने करवट ली और तेज हवाओं के साथ घने काले बादल छा गए। जिसके चलते अंधेरा छा गया। इस दौरान कई इलाकों में तेज बूंदाबांदी भी हुई।

यह भी पढ़ें : शराब पीने से खत्‍म होता है Coronavirus, जानिए क्‍या है सच्‍चाई

मौसम विभाग की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ के असर की वजह से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। अगामी दिनों में भी बारिश होने के आसार बताए गए हैं। जिसके चलते भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। संभावना है कि होली से अगले दो दिन तक बारिश का दौर चलता रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली एनसीआर में शनिवार को भी 50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवा चलने का भी अनुमान है।

यह भी पढ़ें: Holi पर सुंओं और तलवार से शरीर को बींधते हैं लोग, 200 वर्षों से चली आ रही अनोखी परंपरा

बता दें कि गुरूवार रात भी नोएडा, गाजियाबाद समेत दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में तेज बारिश हुई। जिसके चलते तापमान में गिरावट भी दर्ज की गई। बुधवार देर रात भी दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में हल्की बारिश हुई थी। वहीं कई इलाकों में पूरी रात बूंदाबांदी भी होती रही।