5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Reality Check: शराब पीने से खत्‍म होता है Coronavirus, जानिए क्‍या है सच्‍चाई

Highlights कोरोना वायरस के साथ ही फैल रहा यह मैसेज शराब से कोरोनो वायरस दूर होने की कही जा रही बात जीडीए में सैनिटाइजर से साफ कराए जा रहे हाथ
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

sharad asthana

•

Updated: 6 Mar 2020, 4:07 PM IST

corona1.png

गाजियाबाद। कोरोना वायरस (Coronavirus) की तरह ही उसके इलाज के मैसेज भी तेजी से फैल रहे हैं। गाजियाबाद में भी कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए जाने के बाद लोगों में इसको लेकर खौफ देखा जा रहा है। मार्केट से मास्‍क और सैनिटाइजर गायब हो गए हैं। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर कोरोना के इलाज के तरीके की भी कई पोस्‍ट वायरल हो रही है। इन्‍हीं में से शराब वाली पोस्‍ट भी है।

यह भी पढ़ें:Ghaziabad में Coronavirus से बचने के लिए अपनाया अनोखा तरीका

क्‍या है पोस्‍ट में

जनपद में तेजी से व्‍हाट्सऐप (Whatsapp) पर एक पोस्‍ट वायरल हो रही है, इसमें कहा गया है शराब के सेवन से कोरोनोवायरस दूर होता है। इस बारे में सीएमओ (CMO) डॉ. एनके गुप्ता ने कहा कि शराब का सेवन सेहत के लिए हानिकारक होता है। शराब पीने से कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने की बात पूरी तरह गलत है। लोगों को शराब पीने से बचना चाहिए। उन्‍होंने यह भी कहा कि अल्‍कोहल वाले हैंडवॉश से हाथ धोने की सलाह दी गई है। इसे लोगों ने शराब पीने से जोड़ दिया गया होगा।

यह भी पढ़ें: Yes Bank: बैंक में नहीं है इतना पर्याप्‍त कैश, पैसे लेने वालों की लगी लंबी लाइन

जीडीए में बरती जा रही सतर्कता

वहीं, कोरोना को देखते हुए गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) में भी सतर्कता बरती जाने लगी है। ऑफिस में एंट्री करने से पहले सैनिटाइजर से हाथ धोने को कहा गया है। गेट पर तैनात स्‍टाफ सभी के हाथ सैनिटाइजर से साफ करा रहा है। साथ ही रिसेप्‍शन सेंटर पर तैनात कर्मियों को मास्‍क उपलब्‍ध कराया गया है।