5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ताे साहिबाबाद में उल्का पिंड जैसा कुछ नहीं था बल्कि कैल्शियम कार्बाइड से सुलग रही थी आग !

Highlights साहिबाबाद में एक स्थान पर उठ रही थी चिंगारियां लाेग बाेले आसमान से गिरा कुछ उल्का पिंड जैसा दमकल टीम बाेली केमिकल रिएक्शन से बनी आग
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

shivmani tyagi

•

Updated: 6 Mar 2020, 10:08 PM IST

ulka.jpg

ulka

गाजियाबाद। साहिबाबाद इलाके में सुलग रही जिस आग काे उल्का पिंड की संज्ञा दी जा रही थी, दमकलकर्मियों ने उसे कैल्शियम कार्बाइड का रिएक्शन माना है। दिनभर यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा। सुलग रही आग काे देखने के लिए दूर-दूर से लाेग आ रहे थे और तरह-तरह की राय बना बनाते रहे लेकिन अब दमकलकर्मियों ने इसे केमिकल रिएक्शन बताया है।

यह भी पढ़ें: दिल्ली पुलिस में तैनात एसीपी के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, यूपी पुलिस जांच में जुटी

साहिबाबाद में एक जगह अचानक आग सुलगने लगी। छाेटे-छाेटे पत्थर के टुकड़ें मानो आग उगल रहे हाें। जब इस सुलग रही आग काे लाेगाें ने देखा ताे उन्हाेंने इसे उल्का पिंड जैसा कुछ मान लिया। सुलग रही आग की वीडियो साेशल मीडिया पर वायरल हाेने लगी और लाेग कहने लगे कि साहिबाबाद में उल्का पिंड जैसा कुछ आसमान से गिरा है। अब दमकलकर्मियों की पड़ताल में यह बात सामने आई कि, किसी व्यक्ति ने कैल्शियम कार्बाइड मैटीरियल खुले में रख दिया हाेगा। माैसम खराब हाेने पर जब पानी गिरा ताे इसमें आग लगने लगी। दरअसल जब कैल्शियम कार्बाइड पानी के संपर्क आता है ताे वह गर्मी पकड़ने लगता है और उसमें बुलबुले उठने लगते हैं।

यह भी पढ़ें:Moradabad: बेमौसम बारिश से किसान मायूस, खेतों में ढह गयी खड़ी फसल

माना जा रहा है कि, इस घटना में भी कुछ ऐसा ही हुआ हाेगा। पानी के संपर्क में आते ही केमिकल रिएक्शन से बुलबुले उठने लगे और आग सुलग गई। गाजियाबाद के FSO सुनील कुमार का कहना है कि कोई उल्कापिंड नहीं है, बल्कि कैल्शियम कार्बाइड या कैल्शियम आक्साइड में पानी के साथ रिएक्शन के बाद यह आग लगी हाेगी। उन्हाेंने यह भी कहा है कि फिर भी लैब में नमूना भेजकर जांच कराई जा रही है ताकि सही तथ्य सामने आ सके।