मुरादाबाद: मार्च के पहले ही हफ़्ते में बेमौसम बारिश ने किसानों के माथे पर बल ला दिये हैं। किसानों की खड़ी फसल धराशाई हो गयी है। कुदरत के इस कहर से टूटे अब किसानों को सरकार से उम्मीद है। लेकिन अभी तक उनके लिए कोई आगे नहीं आया है। उधर किसानों के साथ साथ शहरी क्षेत्र में भी बे मौसम बारिश ने लोगो को घरों में कैद कर दिया है।