scriptUP Weather : बारिश और ओलावृष्टि से लुढ़का पारा, इन जिलों में आज फिर बारिश के साथ 25 किमी की रफ्तार से चलेगी हवा | up weather alert hailstorm with heavy rain in many districts of up | Patrika News
नोएडा

UP Weather : बारिश और ओलावृष्टि से लुढ़का पारा, इन जिलों में आज फिर बारिश के साथ 25 किमी की रफ्तार से चलेगी हवा

UP Weather : नोएडा समेत वेस्ट यूपी (West Uttar Pradesh) में शुक्रवार देर शाम अचानक मौसम बदल गया। तेज हवाओं और बादलों की तेज गर्जना के साथ झमाझम बारिश (Heavy Rain) और ओलावृष्टि (Hailstorm) हुई। मौसम विशेषज्ञ महेश पलावत का कहना है कि आज शनिवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश (Rain) और गरज के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है।

नोएडाFeb 26, 2022 / 09:50 am

lokesh verma

up-weather-alert-hailstorm-with-heavy-rain-in-many-districts-of-up.jpg

UP Weather : बारिश और ओलावृष्टि से लुढ़का पारा, इन जिलों में आज फिर बारिश के साथ 25 किमी की रफ्तार से चलेगी हवा।

UP Weather : चक्रवाती हवा में जमाव के कारण नोएडा समेत पूरे वेस्ट यूपी (West Uttar Pradesh) में शुक्रवार देर शाम मौसम ने अचानक करवट ली और बादलों की तेज गड़गड़ाहट के साथ झमाझम बारिश (Heavy Rain) हुई। एनसीआर के अन्य क्षेत्रों में भी बारिश देखने को मिली है। कई स्थानों पर बारिश के साथ ओलावृष्टि (Hailstorm) भी हुई है। बारिश के साथ तेज हवा भी चली, जिससे तापमान में काफी गिरावट आई है। इससे लोगों को एक बार फिर से शनिवार सुबह कड़ाके की ठंड (Cold) और चुभन का अहसास हुआ। हालांकि बारिश और तेेज हवा चलने से प्रदूषण के स्तर में गिरावट देखी गई है। आज सुबह नोएडा का एक्यूआई 268 तो ग्रेटर नोएडा का 308 दर्ज किया गया है।
मौसम विशेषज्ञ महेश पलावत ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते रात में बूंदाबांदी हुई। शहर में अधिकतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से दो डिग्री अधिक था। मौसम विभाग के अनुसार, न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। महेश पलावत का कहना है कि शनिवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश और गरज के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। शनिवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 25 और 14 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
यह भी पढ़ें- आज से फिर बदल जाएगा मौसम, IMD ने जारी की अगले 4 दिन झमाझम बारिश की चेतावनी

गेहूं की फसल को नुकसान की आशंका

वहीं, कृषि के जानकारों के मुताबिक बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की मुश्किलें बढ़़ गई हैं। इसके चलते खेतों में सब्जियों के साथ ही गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचने की आशंका है। इतना ही नहीं, आम के पेड़ों में भी बौर निकलने शुरू हो गए हैं। इन पर भी बारिश का प्रभाव देखने को मिल सकता है।
यह भी पढ़ें- दिनभर बदलता रहा मौसम रात में ओलावृष्टि अब बरसात का अलर्ट

अस्पतालों में बढ़ने लगी मरीजों की संख्या

मौसम में बदलाव के कारण अस्पतालों में मरीजों की भीड़ भी बढ़नी शुरू हो गई है। सबसे ज्यादा बच्चे व बुजुर्गों पर मौसम की मार पड़ रही है। आने वाले दिनों में मरीजों की संख्या अधिक बढ़ सकती है। चिकित्सा विशेषज्ञ लोगों को खानपान को बेहतर कर शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने के साथ ही ठंडी चीजों से परहेज करने की सलाह दे रहे हैं।

Home / Noida / UP Weather : बारिश और ओलावृष्टि से लुढ़का पारा, इन जिलों में आज फिर बारिश के साथ 25 किमी की रफ्तार से चलेगी हवा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो