scriptUP Weather News Updates : तेजी से लुढ़का पारा, गुरुवार सीजन का सबसे ठंडा दिन, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट | up weather news updates thursday was coldest day of season | Patrika News
नोएडा

UP Weather News Updates : तेजी से लुढ़का पारा, गुरुवार सीजन का सबसे ठंडा दिन, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Weather in UP : दिल्ली-एनसीआर समेत वेस्ट यूपी का मौसम तेजी से बदल रहा है। न्यूनतम और अधिकतम तापमान लगातार गिर रहा है, जिसके चलते गुरुवार सीजन का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया।मौसम विभाग ने संभावना व्यक्त की है कि इस सप्ताह के अंत तक तापमान और अधिक गिरावट देखने को मिलेगी।

नोएडाNov 12, 2021 / 10:35 am

lokesh verma

weather-update.jpg
नोएडा. दिल्ली-एनसीआर समेत वेस्ट यूपी का मौसम तेजी से बदल रहा है। न्यूनतम और अधिकतम तापमान लगातार गिर रहा है, जिसके चलते गुरुवार सीजन का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने संभावना व्यक्त की है कि इस सप्ताह के अंत तक तापमान और अधिक गिरावट देखने को मिलेगी। इस कारण सुबह और शाम के साथ दोपहर को भी ठंड बढ़ेगी।
मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 12.6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान सामान्य से तीन कम 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि इससे पहले 26.3 डिग्री के साथ 5 नवंबर सीजन का सबसे ठंडा दिन (Coldest Day Of The Season) था। मौसम विभाग की मानें तो बीते 24 घंटे में हवा में नमी 57 से 95 फीसदी रही है। इस कारण सुबह के समय एनसीआर (NCR) के कुछ हिस्सों में कोहरा और धुंध छाई हुई है। इसके साथ ही मौसम विभाग (Weather Department) ने आगामी दिनों अधिक कोहरा (Fog) पड़ने की संभावना जताई है।
यह भी पढ़ें- युग परिवर्तन का साक्षी हस्तिनापुर, …तो यहां पांडवों ने बदला था धर्म!

इस कारण बढ़ेगी ठंड

मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दिनों में न्यूनतम और अधिकतम पारा तेजी से गिरेगा। इस वातावरण में ठंड बढ़ेगी। मौसम विभाग का कहना है कि उत्तरी हिमालय से चलने वाली सर्द हवाओं केे कारण एनसीआर और यूपी में ठंड बढ़ेगी। अगले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री से नीचे और अधिकतम पारा 26 तक पहुंचने का अनुमान है। आगामी दिनों में सुबह के समय इसी तरह कोहरा छाया रहेगा। अगले सप्ताह के अंत तक न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के आसपास पहुंचने के आसार हैं।

Home / Noida / UP Weather News Updates : तेजी से लुढ़का पारा, गुरुवार सीजन का सबसे ठंडा दिन, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो