scriptVideo- Zero Movie: मेरठ में लोगों को पसंद आया बउआ सिंह, नोएडा में दिया ऐसा रिएक्‍शन | Zero Full Movie Review In Hindi and First Day Collection | Patrika News
नोएडा

Video- Zero Movie: मेरठ में लोगों को पसंद आया बउआ सिंह, नोएडा में दिया ऐसा रिएक्‍शन

Shahrukh Khan, Anushka Sharma और Katrina Kaif की फिल्म Zero 21 दिसंबर 2018 को रिलीज हो गई, मेरठ को दिखाया गया है मूवी में

नोएडाDec 22, 2018 / 11:53 am

sharad asthana

Zero

Zero Movie: मेरठ में लोगों को पसंद आया बउआ सिंह, नोएडा में दिया ऐसा रिएक्‍शन

नोएडा। शाहरुख खान (Shahrukh Khan), अनुष्‍का शर्मा ( Anushka Sharma) और कटरीना कैफ (Katrina Kaif) की फिल्म जीरो (Zero) 21 दिसंबर 2018 को रिलीज हो गई। रिलीज के पहले दिन ही बउआ सिंह (Shahrukh Khan) अपने शहर मेरठ में छा गए। मेरठ में लोगों ने शाहरुख खान को खूब पसंद किया। मेरठ में फिल्‍म को बंपर आेपनिंग मिली। हालांकि, बता अगर नोएडा की करें तो यहां पर लोगों ने मि‍ला-जुला रिएक्‍शन किया। वहीं, फिल्‍म विष्‍लेशकों ने इसे औसत बताया है। यह भी चर्चा चल रही है कि फिल्‍म का प्रिंट लीक हो गया है। यह ऑनलाइन Download की जा रही है। इसके बाद लोग google पर इसे सर्च कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें

VIDEO: फिल्म ‘जीरो’ के इस घंटाघर की आवाज पर लोग मिलाते थे अपनी घड़ी की सुइयां

Movie Zero Story

फिल्‍म में उत्‍तर प्रदेश के शहर मेरठ को दिखाया गया है। हालांकि, यह नकली है। मूवी 38 साल के बउआ सिंह (शाहरुख खान) की कहानी है। उसका दिल आफिया (अनुष्का शर्मा) पर आ जाता है। इसके लिए वह फाइव स्टार होटल में गाना गाने के इंतजाम पर लाखों रुपये खर्च कर देता है। शादी के दिन डांस कॉम्पिटीशन में हिस्सा लेने वह मुंबई भाग जाता है। वहां वह अपनी सपनों की रानी सुपरस्टार बबीता कुमारी (कैटरानी कैफ) से मिलना चाहता है। साल भर बाद उसे अपनी गलती का अहसास होता और वह आफिया से माफी मांगने अमेरिका पहुंच जाता है। फिल्‍म जीरो में आपको सलमान खान, श्रीदेवी, काजोल, रानी मुखर्जी, जूही चावला, करिश्मा कपूर, आलिया भट्ट और दीपिका पादुकोण भी दिखेंगे।
यह भी पढ़ें

अपने शहर में पहले दिन ही छा गया ‘बउआ सिंह’, इतने बंपर शो में कमा दिए लाखाें रुपये

Movie Zero Review

नोएडा के जीआईपी मॉल में मूवी देखने आए सेक्‍टर-50 निवासी संजय चौहान ने कहा कि शुरू में तो फिल्‍म अच्‍छी लगती है लेकिन बाद में यह बोर करती है। बाद में यह बस एक प्रेम कहानी बनकर रह जाती है। शाहरुख खान और अनुष्‍का शर्मा का काम उन्‍हें अच्‍छा लगा। कुछ ऐसा ही रिएक्‍शन मूवी देखने पहुंचे शहदरा निवासी नितिन त्‍यागी ने दिया।
यह भी पढ़ें

शाहरुख खान लखनऊ में, फैंस में दिखी अजब दीवानगी

मेरठ के लोगों का रिएक्‍शन

वहीं, फिल्‍म में नकली ही सही लेकिन मेरठ को दिखाया गया है। मेरठ में इसे काफी पसंद किया गया। यह मेरठ के छह सिनेमाघरों व माॅल्स की स्क्रीन पर दर्शकों ने देखी। पहले दिन इसके 46 शो चले। पहले दिन मेरठ में मूवी ने 15 लाख 20 हजार रुपये का कलेक्शन किया। दो घंटे 54 मिनट की फिल्म में मेरठ के घंटाघर के आसपास के क्षेत्र को दिखाया गया है। यह सेट मुंबर्इ में ही तैयार कराया गया था।
यह भी पढ़ें

इस रैपर के फैन हैं शाहरुख खान

ऑनलाइन लीक होने की चर्चा

मूवी के ऑनलाइन लीक होने की भी चर्चा चल रही है। इसके बाद नोएडा के लोग इसे गूगल पर सर्च कर रहे हैं। नोएडा के सेक्‍टर-37 में रहने वाले वपिनि शर्मा ने कहा कि उन्‍हें उनके दोस्‍त ने फिल्‍म का प्रिंट लीक होने की खबर दी थी लेकिन नेट पर उन्‍हें कुछ नहीं मिला।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो