scriptआपकी बात, साइबर अपराधों पर लगाम कैसे लग सकती है? | How can cyber crimes be curbed? | Patrika News
ओपिनियन

आपकी बात, साइबर अपराधों पर लगाम कैसे लग सकती है?

पत्रिकायन में सवाल पूछा गया था। पाठकों की मिलीजुली प्रतिक्रियाएं आईं, पेश हैं चुनिंदा प्रतिक्रियाएं।

Nov 22, 2021 / 05:43 pm

Gyan Chand Patni

आपकी बात, साइबर अपराधों पर लगाम कैसे लग सकती है?

आपकी बात, साइबर अपराधों पर लगाम कैसे लग सकती है?

साइबर सिस्टम को मजबूत किया जाए
साइबर अपराध पर लगाम लगाने के लिए केंद्र और राज्य सरकारों को साइबर सिस्टम को मजबूत करने की आवश्यकता है। साथ ही अपराधियों को कठोर सजा मिले। इन मामलों की सुनवाई जल्दी हो, ताकि अपराधियों में खौफ रहे।
-निसार अहमद टांक, मकराना
……………………
सही इस्तेमाल जरूरी
साइबर अपराध को रोकने के लिए सिर्फ सरकार पर ही निर्भर रहना काफी नहीं है। नेट का जाल तो बहुत फैल चुका है , लेकिन इसका सही इस्तेमाल होना भी जरूरी है। ठगी और अपराध से बचने के लिए इसका इस्तेमाल बड़ी सावधानी से करना होगा और जनता को जागरूक होना होगा, तभी जाकर साइबर अपराध से बच सकेंगे
-बिहारी लाल बालान, लक्ष्मणगढ़ सीकर
…………………….
जरूरी है सावधानी
साइबर अपराध आए दिन बढ़ते जा रहे हैं। हमें सजगता रखनी जरूरी है। अपनी निजी जानकारी को गोपनीय रखने के साथ ही अन्य सुरक्षा का भी ध्यान रखें।
– राधे सुथार, भादसोड़ा
…………………….
जागरूकता जरूरी
साइबर अपराध को रोकने के लिए सभी को जागरूक होना चाहिए। अपने बैंक पासवर्ड की जानकारी किसी से साझा न करें। अपने मोबाइल फोन में एंटीवायरस सॉफ्टवेयर डाउनलोड करें। अपनी निजी जानकारियां शेयर ना करें। बैंक खाते की जानकारी किसी को ना दें।
-आकांक्षा रूपा, कटक ओडिशा
…………………
अभियान चलाया जाए
आने वाले समय में साइबर अपराध और बढ़ सकते हैं। इसीलिए कड़े कानून बनाए जाएं। आम आदमी साइबर अपराध करने वालों को कैसे बेनकाब करे, इस तथ्य को सोशल मीडिया के माध्यम से सार्वजनिक किया जाए। निजी जानकारी हासिल करना, पर्सनल डेटा चोरी करना, ऑनलाइन शॉपिंग, डिजिटल पेमेंट में धोखाधड़ी सभी साइबर क्राइम में शामिल हंै। इस संबंध में लोगों को जागरूक करने के लिए एक विशेष अभियान चलाया जाना चाहिए ।
-सतीश उपाध्याय, मनेंद्रगढ़ कोरिया छत्तीसगढ़
……………………..
सतर्क रहें
लोगों को सावधान करने और जागरूकता बढ़ाने से ही साइबर क्राइम में कमी आएगी। दूसरे देशों के साइबर क्राइम निरोधक विभाग को भी अपराधों के प्रति सजग रहने की जरूरत है। इस तरह के अपराध रोकने का एक ही श्रेष्ठ रास्ता है, लोगों को सावधान रखना। प्रचार-प्रसार के माध्यम से नागरिकों को सतर्क करना।
-शकुन्तला महेश नेनावा, इंदौर
……………….
पासवर्ड बदलते रहें
साइबर अपराधों पर लगाम लगाने के लिए इंटरनेट उपयोगकर्ताओं को पासवर्ड को बदलते रहना चाहिए और दस्तावेजों की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए। इंटरनेट का उपयोग करते समय उसके विषय में जागरूकता होनी चाहिए। साथ ही साथ सचेत रहना चाहिए और जानकारी भी होनी चाहिए। जरूरत पडऩे पर साइबर क्राइम सेल में शिकायत दर्ज करनी चाहिए।
-सरिता प्रसाद, पटना, बिहार
………………….
सिस्टम को अपग्रेड करना होगा
कम समय में जल्दी अमीर और सफल होने की चाह, विलासिता पूर्ण जीवन के प्रति आकर्षण तथा सोशल मीडिया के नकारात्मक प्रभाव, आज देश के युवाओं को साइबर अपराध की तरफ धकेल रहे हैं। हमें अमरीका और सिंगापुर जैसे देशों की तरह साइबर सिक्योरिटी स्ट्रेटेजी बनानी चाहिए। सामान्य जन को भी जागरूक होना होगा। प्रलोभन भरे अपरिचित लिंक तथा विदेशी कॉल रिसीव करने से बचना चाहिए।
-एकता शर्मा, गरियाबंद, छत्तीसगढ़
…………………..
जरूरी है सुरक्षा
अपनी निजी जानकारी जैसे फोटो, बैंकिंग पासवर्ड, एटीएम या बैंकिंग पिन, किसी के साथ साझा नहीं करें। फिर भी गलती से यह जानकारी किसी के साथ साझा हो जाती है, तो आप कानून का सहारा ले सकते हैं।
-भोली देवी, दौसा
………………..
सतर्कता ही बचाव
ऑनलाइन ठगी की घटनाओं को देखते हुए सतर्कता बेहद जरूरी हो गई है। डिजिटल प्लेटफार्म पर सूचनाओं का प्रवाह करते समय बहुत अधिक सावधानी रखी जाए। तकनीक ने हमारा जीवन सुविधा संपन्न बनाया है, लेकिन ऑनलाइन ठगी आज बड़ी समस्या बन गई है। आए दिन जनता साइबर क्राइम का शिकार हो रही है। इस प्रकार की ठगी से तभी बचा जा सकता है, जब ऑनलाइन लेनदेन करते समय हम सतर्क और सावधान रहें। हमें सूचनाओ को सार्वजनिक करते समय भी सूझबूझ का परिचय देने की आवश्यकता है। सतर्कता ही बचाव है।
-अजिता शर्मा, उदयपुर
………………………..
एक आधार, एक सिम
साइबर क्राइम को रोकने के लिए एक आधार पर एक ही सिम जारी की जानी चाहिए। ज्यादा सिम लेने की प्रक्रिया जटिल कर देनी चाहिए।
हेंसल पहाडिय़ा, इंदौर

Home / Prime / Opinion / आपकी बात, साइबर अपराधों पर लगाम कैसे लग सकती है?

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो