scriptदेेखें वीडियो: इस भारतीय पहलवान ने दी खली को खुली चुनौती | Don't fool India: Indian wrestler challenges The Great Khali | Patrika News
अन्य खेल

देेखें वीडियो: इस भारतीय पहलवान ने दी खली को खुली चुनौती

पहलवान कृष्ण कुमार ने द ग्रेट खली पर फेक रेसलिंग का आरोप लगाते हुए उन्हें लडऩे की चुनौती दी है

Mar 02, 2016 / 02:32 pm

भूप सिंह

The Great Khali

The Great Khali

नई दिल्ली। एक भारतीय पहलवान ने द ग्रेट खली पर फेक रेसलिंग का आरोप लगाते हुए उन्हें लडऩे की चुनौती दी है। कृष्ण कुमार ने वीडियो पोस्ट कर खली को रियल फाइट लडऩे की चुनौती दी है। भारतीय पहलवान ने खली पर नकली फाइट करने और देश को मूर्ख बनाने का आरोप लगाया है। पहलवान कृष्ण कुमार का कहना है कि खली नकली फाइट लड़ते हैं।
कहा-देश को बेवकूफ बनाना छोड़े
पोस्ट किए गए वीडियो में कृष्ण कुमार ने कहा कि वह देश को बेवकूफ बनाना छोड़े। नकली कुश्ती में वो लोगों को बहका रहा है। मैं खुली को चुनौती देता हूं कि वो असली कुश्ती लड़े। चाहे वह आर-पार की भी क्यों ना हो। ओलंपिक रेसलिंग में 125 वर्ग किलोग्राम की कैटेगरी में शामिल पहलवान कृष्‍ण कुमार ने कहा कि 80 वर्ग किलोग्राम से जो भी ऊपर होगा वो उसके खिलाफ लडऩे को तैयार है।
खली ने लिया खून का बदला खून से
खली ने आखिरकार ले ही लिया बदला, ब्रॉडी स्टिल को पटककर जीत लिया महामुकाबला पिछले दिनों उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांटीनेंटल रेसलिंग एंटरटेनमेंट के शुरूआती शो के दौरान खली को सिर और छाती पर चोट लगी थी, उन्हें हेलीकाप्टर से अगली सुबह देहरादून के अस्तपाल में ले जाया गया था। माइक नोक्स और ब्राडी स्टील ने खली को कुर्सियों से मारना शुरू कर दिया था, जिससे फाइट बीच में ही रोकनी पड़ी थी। खली को सिर में सात टांके लगे थे। हालांकि, खली ठीक होकर आए और तीनों पहलवानों को उन्होंने बुरी तरह हराया।

Krishan pahlwan ne khali ko kusti ladne ke liye kiya challenge

Posted by Yogeshwar Dutt on Monday, February 29, 2016
विदेशियों को खली की ललकार
लेकिन खली के इस फाइट को कुछ लोग फेक रेसलिंग बता रहे हैं। गौर हो कि इवेंट से पहले ब्रॉडी स्टील ने डब्ल्यूडब्ल्यूई रेसलर रहे खली को उनसे फाइट करने की चुनौती दी थी। दोनों ही खिलाडिय़ों ने इस फाइट के लिए डेथ वारंट पर साइन किए थे।

Home / Sports / Other Sports / देेखें वीडियो: इस भारतीय पहलवान ने दी खली को खुली चुनौती

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो