
भारत के स्टार ग्रीको रोमन पहलवान गुरप्रीत सिंह सोफिया में गुरुवार से शुरू हो रहे विश्व ओलंपिक क्वालीफायर के लिए पूरी तरह तैयार हैं। गुरप्रीत की नजरें ग्रीको रोमन ओलंपिक बर्थ पर हैं और वह इस आयोजन के माध्यम से किसी भी हाल मं हासिल करना चाहेंगे। 6 से 9 मई तक आयोजित होने वाले विश्व क्वालीफिकेशन टूर्नामेंट में प्रत्येक 18 भार वर्ग में दो ओलंपिक बर्थ उपलब्ध हैं। भारत ने फ्रीस्टाइल में अब तक छह ओलंपिक कोटा स्थान जीते हैं, लेकिन ग्रीको रोमन इवेंट में अभी तक एक भी कोटा नहीं मिला है।
कोच को अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद
पंजाब के 26 वर्षीय पहलवान गुरप्रीत, अलमाटी में पिछले महीने आयोजित एशियाई ओलंपिक क्वालीफायर के दौरान टोक्यो ओलंपिक खेलों का टिकट नहीं जीत सके थे। मुख्य कोच हरगोबिंद सिंह, हालांकि, इस बात को लकेर लेकर आश्वस्त हैं कि गुरप्रीत सोफिया में अच्छा परिणाम हासिल करेंगे। बता दें कि एशियाई ओलंपिक क्वालीफिकेशन टूर्नामेंट में, गुरप्रीत ने प्रारंभिक दौर में कोरिया के 2016 ओलंपिक पदक विजेता कियोनोवो किम को 12-1 के बड़े अंतर से हराया था। मुख्य कोच ने कहा, लेकिन वह अगले दौर में हार गए जो इतना कठिन नहीं था। हमें उम्मीद है कि गुरप्रीत सोफिया में अधिक सतर्क रहेंगे।
छह भारतीय प्रतिस्पर्धा कर रहे
ग्रीको रोमन इवेंट में छह भारतीय प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। सोफिया में 77 किग्रा ग्रीको रोमन स्पर्धा कठिन मानी जा रही है क्योंकि विश्व कांस्य पदक विजेता तुर्की के फतिह केंगिज और बुल्गारिया के अइक मžसकानियन अन्य शीर्ष दावेदार हैं जो ओलंपिक बर्थ जीतना चाहते हैं। सोफिया में विश्व ओलंपिक क्वालीफायर में दुनिया भर के 400 से अधिक पहलवान हिस्सा लेंगे। इनमें 12 भारतीय भी शामिल हैं।
Published on:
5 May 2021, 7:38 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.