scriptबॉक्सिंग की मेजबानी करेगा भारत  | INDIA WILL HOST THE WORLD BOXING CHAIMPIANSHIP | Patrika News
अन्य खेल

बॉक्सिंग की मेजबानी करेगा भारत 

 भारत पहली बार 2021 बॉक्सिंग विश्व चैम्पियनशिप की मेजबानी करेगा। इसके अगले ही साल 2022 मैं महिला बॉक्सिंग विश्व चैम्पियनशिप की मेजबानी हासिल करी है। अंतर्राष्ट्रीय बॉक्सिंग संघ ने दो दिन की बैठक के बाद मॉस्को मैं इसकी घोषणा की। 

Jul 25, 2017 / 03:10 pm

Kuldeep

AKHIL KUMAR

AKHIL KUMAR

नई दिल्ली : खेलों मैं अपनी हिस्सेदारी बढाते हुए भारत ने एक कदम और चल दिया है। भारत पहली बार 2021 बॉक्सिंग विश्व चैम्पियनशिप की मेजबानी करेगा। इसके अगले ही साल 2022 मैं महिला बॉक्सिंग विश्व चैम्पियनशिप की मेजबानी हासिल करी है। अंतर्राष्ट्रीय बॉक्सिंग संघ ने दो दिन की बैठक के बाद मॉस्को मैं इसकी घोषणा की। खेलमंत्री विजय गोयल ने भारत को मेजबानी मिलने पर खुशी व्यक्त की और इसे खेलों के विस्तार मैं एक मजबूत कदम बताया
पहली बार मिली मेजबानी 
अंतर्राष्ट्रीय बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष डॉ.चिंग कू वू ने मेजबानी की घोषणा करते हुए कहा की हमें खुशी बताते हुए खुशी हो रही है कि। 2019 बॉक्सिंग विश्व चैम्पियनशिप की मेजबानी सोची और 2021 की मेजबानी भारत करेगा। भारतीय बॉक्सिंग संघ ने दिल्ली को खेल के लायक बनाने का वादा किया है। 
भारत ने अभी तक एक बभी बार बॉक्सिंग के इतने बड़े टूर्नामेंट की मेजबानी नहीं की है। सबसे बड़ा टूर्नामेंट जो अभी तक भारत ने आयोजित किया है वो है 1990 मुंबई मैं विश्वकप और 2010 मैं कॉमनवेल्थ गेम्स ही आयोजित किये हैं
। यह पहली बार है जब भारत लगातार तो दो बड़े टूर्नामेंट आयोजित करेगा। बॉक्सिंग फेडरेशन के अध्यक्ष अजय सिंह ने पीटीआई से बात करते हुए कहा अंतर्राष्ट्रीय बॉक्सिंग संघ ने भारतीय प्रजेंटेशन को बहुत सराहा। एआईबीए के अनुमान से इन दो बड़े आयोजनों से भारत बॉक्सिंग का अखाड़ा बन सकता है। 
प्रतिब्बंध के बाद पिछले साल ही वापसी 
भारतीय बौक्सिंग के लिहाज से ये बदलाव बहुत बड़े हैं। चार साल के प्रतिबन्ध के बाद भारत संघ मैं पिछले साल ही भारत संघ मैं वापस आया है। भारतीय पुरुष बॉक्सिंग टीम के कोच सेंटियागो नेविया ने भारत को मिली मेजबानी को ऐतिहासिक करार दिया जो भारत के लिए बहुत ही फायेदेमंद होगा। सेंटियागो नेविया ने कहा ये मेजबानी आने वाले समय मैं भारत के लिए बहुत लाभदायक होगी। लड़कों से और अधिक मेहनत करने के लिए कहूँगा।
अब बारी बौक्सरों की 
महिला कोच गुरुबक्स सिंह संधू ने भी इस मेजबानी को लेकर अपनी प्रसन्नता जाहिर की” मैंने आज सुबह ही लड़कियों को बताया वे सब बहुत खुश हैं वे सब जैसे चाँद पर पहुँच गयीं हैं। बॉक्सिंग इंडिया ने सच मैं बहुत अच्छा काम किया है। अब खिलाडियों की बारी है कि वे इन उम्मीदों को पूरा करें।

Home / Sports / Other Sports / बॉक्सिंग की मेजबानी करेगा भारत 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो