scriptओलम्पिक टेस्ट इवेंट में भारत हॉकी टीम की शानदार जीत, मलेशिया को 6-0 से हराया | Indian Hockey Team beat malesia in Olampic Test event match | Patrika News
अन्य खेल

ओलम्पिक टेस्ट इवेंट में भारत हॉकी टीम की शानदार जीत, मलेशिया को 6-0 से हराया

ओलम्पिक टेस्ट इवेंट ( Olampic Test event ) के मैच में भारत ने मलेशिया ( Malesia ) को 6-0 से हरा दिया।

नई दिल्लीAug 18, 2019 / 02:53 pm

Manoj Sharma Sports

Indian Hockey Team
नई दिल्ली। टोक्यो से भारत में हॉकी के चाहने वालों के लिए अच्छी खबर आई है। भारतीय हॉकी टीम ( Indian Hockey Team ) ने ओलम्पिक टेस्ट इवेंट ( Olampic Test event ) में मलेशिया ( Malesia ) को 6-0 से पराजित कर दिया। इस मैच में मनदीप सिंह और गुरसाहिबजीत सिंह भारत की जीत के हीरो रहे। दोनों ने मैच में दो-दो गोल किए। वहीं गुरिंदर सिंह, एसवी सुनील ने एक-एक गोल दागा।
हॉकी: ओलम्पिक टेस्ट इवेंट में भारत की दमदार शुरुआत, जापान को 2-1 से हराया

भारत ने मैच के आठवें मिनट में गोल करके बढ़त बनाई

भारतीय टीम ने मैच के पहले हॉफ के पहले मिनट से ही विपक्षी टीम पर हमले शुरू कर दिए। इन्हीं हमलों के कारण ही भारत को मैच के आठवें मिनट में पहला पेनल्टी कॉर्नर मिला। गुरिंदर ने मौके को भुनाते हुए गोल में करके भारतीय टीम को ड्राइविंग सीट पर ला दिया। लेकिन इसके बाद भारतीय टीम ने लगातार चार पेनल्टी कॉर्नर खराब दिए। लगातार चार मौकों हमारे खिलाड़ी बॉल को गोल में नहीं डाल सके।
इंडियन ग्रां प्री में भारतीय धाविका दुतीं चंद ने जीता गोल्ड मेडल

मैच के 18वें मिनट में गुरसाहिबजीत ने दूसरा गोल किया

लगातार चार पेनल्टी कॉर्नर खराब होने से भारतीय थोड़ी सी निराश थी। लेकिन भारतीय टीम ने पहले हॉफ की तरह ही दूसरे हॉफ में भी अपना आक्रामक खेल जारी रखा। मैच के 18वें मिनट में गुरसाहिबजीत ने गुरजंत के पास पर गोल करके भारत की बढ़त को दोगुना कर दिया। लगातार दो गोल खाने के बाद वापसी के लिए तड़प रही मलेशिया की टीम ने दो बार गोल करने की कोशिश की, लेकिन भारतीय गोलकीपर सूरज कारकेरा ने विपक्षी टीम की वापसी करने की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।
Mandeep singh
उप-कप्तान मनदीप सिंह ने किया तीसरा गोल

आक्रामक खेलने के लक्ष्य के साथ भारतीय टीम ने मैच के 33वें मिनट में गोल करके बढ़त को 3-0 कर दिया। भारत के लिए मैच का तीसरा गोल उप-कप्तान मनदीप सिंह ने किया। ऐसा नहीं था कि भारतीय की टीम ही पेनल्टी पर गोल नहीं कर पा रही थी। मलेशिया की टीम भी मैच के तीसरे क्वार्टर में मिले दो पेनल्टी कॉर्नर गोल नहीं कर सकी।
मैच के आखिरी क्वार्टर में भारत ने दागे तीन गोल

मैच के आखिरी क्वार्टर के पहले ही मिनट में टीम के उपकप्तान मनदीप सिंह ( Mandeep singh ) ने अपना दूसरा गोल करके भारत के स्कोर को 4-0 कर दिया। इस गोल के बाद मलेशिया की रक्षा पंक्ति पूरी तरह बिखर गई। भारत के गुरसाहिबजीत ने मौके का फायदा उठाते हुए मैच के 56वें एक और गोल करके जीत पक्की कर दी। इसके बाद भारत के एवी सुनील ने बहती गंगा में हाथ धोते हुए मैच के 60वें मिनट में गोल कर भारत के स्कोर 6-0 कर दिया।

Home / Sports / Other Sports / ओलम्पिक टेस्ट इवेंट में भारत हॉकी टीम की शानदार जीत, मलेशिया को 6-0 से हराया

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो