scriptजापान: टोक्यो ओलंपिक-2020 के लिए रिले मशाल का किया गया अनावरण | Japan: Unveiling of Riley Torch for Tokyo Olympics-2020 | Patrika News
अन्य खेल

जापान: टोक्यो ओलंपिक-2020 के लिए रिले मशाल का किया गया अनावरण

ओलंपिक-2020 जापान के टोक्यो में खेला जाएगा।
24 जुलाई से नौ अगस्त तक होगा ओलंपिक का आयोजन।
पैरालम्पिक का आयोजन 25 अगस्त से छह सितंबर तक किया जाएगा।

Mar 21, 2019 / 06:29 am

Anil Kumar

ओलंपिक-2020

जापान: टोक्यो ओलंपिक-2020 के लिए रिले मशाल का अनावरण

टोक्यो। जापान की राजधानी टोक्यो में आयोजित होने वाले ओलम्पिक-2020 के आयोजकों ने बुधवार को यहां जापान की चेरी ब्लॉसम के आकार से प्रेरित रिले मशाल का अनावरण किया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आयोजन समिति ने यहां एक समारोह में रिले मशाल को पेश किया। बता दें कि जापान में टोक्यो ओलम्पिक का आयोजन 24 जुलाई से नौ अगस्त 2020 तक होगा। इसके बाद पैरालम्पिक का आयोजन किया जाएगा जो कि 25 अगस्त से छह सितंबर तक चलेगी।

टोक्‍यो ओलंपिक 2020 पर मंडराया खतरा, जापान ओलम्पिक समिति के अध्यक्ष पर रिश्वत का आरोप

ये है रिले मशाल की खासियत

बता दें कि यह टॉर्च 71 सेंटीमीटर लंबी और 1.2 किलोग्राम वजन की है। इसमें 2011 में भूकंप और सुनामी पीड़ितों के लिए अस्थायी मकान बनाने में इस्तेमाल किए गए एल्युमिनियम से निकले अपशिष्टों का इस्तेमाल किया गया है। मशाल का ऊपरी सिरा, जो लौ को पकड़ेगा उसमें एक केंद्रीय स्तंभ है जिसमें पांच कॉलम के आकार हैं जो चेरी ब्लॉसम से प्रेरित हैं और पांच ओलम्पिक रिंग की याद दिलाते हैं।

Read the Latest India news hindi on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले India news पत्रिका डॉट कॉम पर.

Home / Sports / Other Sports / जापान: टोक्यो ओलंपिक-2020 के लिए रिले मशाल का किया गया अनावरण

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो