नई दिल्ली । विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (वाडा) ने कहा कि केन्या उन तीन देशों में शामिल है, जहां डोपिंग के मामले सबसे अधिक पाए गए हैं। वाडा ने शुक्रवार को इस संबंध में एक रिपोर्ट जारी की।समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, पूर्वी अफ्रीकी राष्ट्र में व्यापक डोपिंग की जांच के तहत 'केन्या प्रोजेक्ट' में मिली जानकारियों पर चर्चा के लिए वाडा ने गुरुवार को खुफिया और जांच विभाग के साथ बैठक की थी।