संजू सैमसन और कप्तान सेचिन बेबी के 47-47 रन
केरल के लिए वी.ए.जगदीश ने सबसे ज्यादा 59 रन बनाए जिसके लिए उन्होंने 69 गेंदों का सामना किया और चार चौके मारे। संजू सैमसन और कप्तान सेचिन बेबी 47-47 रन बनाकर आउट हुए। दिल्ली के लिए पवन नेगी ने तीन, नवदीप सैनी और नीतीश राणा ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। ललित यादव को एक सफलता मिली। इसी ग्रुप में पालम बी स्टेडियम में खेले गए एक अन्य मैच में मध्य प्रदेश ने ओडिशा को रोचक मुकाबले में एक रन से हरा दिया। मध्य प्रदेश ने यश दुबे 75 और अंशुल त्रिपाठी के 52 रनों की मदद से 49.3 ओवरों में 277 रन बनाए।