नई दिल्ली। बीसीसीआई द्वारा आयोजित घरेलु वनडे टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी में जहां युवा क्रिकेटर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं वहीं 36 साल से गौतम गंभीर ने तूफानी पारी खेल सब को चौंका दिया है। गौतम गंभीर ने इस टूर्नामेंट के सातवे राउंड में शानदार शतक लगाया है। एलीट ग्रुप बी का ये मुकाबला दिल्ली और केरल के बीच दिल्ली के प्रसिद्ध क्रिकेट मैदान एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में तूफानी पारी खेलते हुए गंभीर ने मत्र 104 गेंदों पर शतक ठोक दिया।