पहली बार सचिन के बिना केरला -
जेम्स ने आईएसएल के पांचवें सीजन के पहले मैच की पूर्व संध्या पर आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा, "अगर देखा जाए तो निश्चित ही यह शर्म की बात है क्योंकि आप चाहते हैं कि सभी कुछ पहले जैसा रहे। बदलाव हर जगह आते हैं, लोग आते-जाते रहेंगे लेकिन क्लब बना रहेगा।"सचिन ने क्लब में अपनी 20 फीसदी हिस्सेदारी बेच दी है।जेम्स ने कहा, "खेल जगत में मैं जितने लोगों से मिला हूं, उनमें वह (सचिन) सबसे शानदार में से हैं। हम दोनों की फुटबाल के अलावा उसूलों, सिद्धांतों और मानवीय कारणों पर बात हुई है। उनका नाम हमेशा से ब्लास्टर्स के साथ जुड़ा रहेगा क्योंकि ब्लास्टर मूल रूप से उन्हीं को तो कहा जाता है।"