भारत पहली बार बनेगा बधिर आईसीसी टी-20 विश्व कप का मेजबान
भारत पहली बार बधिर आईसीसी टी-20 विश्व कप टूर्नामेंट का आयोजन करने जा रहा है। नौ दिनों तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं ।इसमें हिस्सा लेने वाले देशों में मेजबान भारत के अलावा इंग्लैंड, पाकिस्तान, आस्ट्रेलिया, श्रीलंका, नेपाल, बांग्लादेश और दक्षिण अफ्रीका हिस्सा ले रहे हैं।इस टूर्नामेंट में 200 खिलाड़ी जीत के लिए संघर्ष करेंगे। यह क्रिकेट टूर्नामेंट 18 से 27 नवम्बर तक होगा और इसके मैच गुरुग्राम में खेले जाएंगे।आईसीसी ने आज को इसकी जानकारी दी।