
वैभव सूर्यवंशी (फोटो- BCCI)
IND U19 vs ENG U19 Final, Vaibhav Suryavanshi Hundred: आईसीसी मेंस अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप का खिताबी मुकाबला हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला गया, जहां भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी की। इस दौरान वैभव सूर्यवंशी ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ दिया। उन्होंने सिर्फ 55 गेंदों में यह शानदार सैकड़ा पूरा किया। इस दौरान उन्होंने 8 चौके और 8 छक्के लगाए। उनका स्ट्राइक रेट 190 के आसपास रहा।
इस तूफानी पारी के बाद भारतीय टीम ने 20 ओवर के अंदर ही 160 के आंकड़े को पार कर लिया। इस मुकाबले में वह 175 रन बनाकर आउट हो गए, जो अंडर 19 वर्ल्डकप के फाइनल के इतिहास का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है। इससे पहले भारत के उन्मुक्त चंद ने ही 111 रन बनाकर रिकॉर्ड अपने नाम की थी।
13 साल की उम्र में आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट पाने वाले इस बल्लेबाज ने आज भारतीय टीम को खिताबी मुकाबले में शतक जड़कर मजबूत स्थिति में पहुंचाया है, साथ ही इंग्लैंड की हालत भी खराब कर दी है। उन्होंने इस वनडे मुकाबले में टी20 की तरह बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ा। सूर्यवंशी ने इससे पहले एशिया कप और साउथ अफ्रीका के खिलाफ यूथ वनडे में भी कमाल की बल्लेबाजी की थी, लेकिन इस टूर्नामेंट में अब तक वह उस प्रदर्शन को दोहराने में नाकाम रहे थे। हालांकि उन्होंने कई छोटी-छोटी पारियां खेली थीं, लेकिन शतक नहीं लगा पाए थे।
आज खिताबी मुकाबले में सूर्यवंशी ने शतक जड़कर उस कमी को भी पूरा कर दिया। उन्होंने न सिर्फ शतक बनाया, बल्कि 20 ओवर में ही भारतीय टीम को 180 के पार पहुंचा दिया। यह अंडर-19 वर्ल्ड कप इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के बिल मेल जैक ने जापान के खिलाफ इसी टूर्नामेंट में 51 गेंदों में शतक जड़ा था। वहीं, वैभव सूर्यवंशी ने 55 गेंदों में यह कारनामा कर दूसरा स्थान हासिल कर लिया।
Updated on:
06 Feb 2026 04:02 pm
Published on:
06 Feb 2026 02:40 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
