29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महिला हॉकी: कॉमनवेल्थ गेम की तैयारी के लिए नेशनल कैंप शुक्रवार से

साल 2018 में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स की तैयारी के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम बेंगलुरु में नेशनल प्रैक्टिस कैंप में भाग लेगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 14 Feb 2018, 3:09 PM IST

hockey

नई दिल्ली। राष्ट्रमंडल खेलों और कोरिया दौरे की तैयारी हेतु भारतीय महिला हॉकी टीम के राष्ट्रीय शिविर का आयोजन 16 फरवरी से बेंगलुरू में भारतीय खेल प्राधिकर के केंद्र में हो रहा है। इस शिविर के लिए हॉकी इंडिया (एचआई) ने बुधवार को 34 सदस्यीय महिला हॉकी टीम की घोषणा कर दी है। महिला टीम के कोच हरेंद्र सिंह ने कहा कि इस शिविर में वह टीम की खिलाड़ियों की तेजी और फुर्ती पर अधिक ध्यान देंगे।

कोच हरेंद्र ने कहा, "यह साल टीम के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इसलिए, टीम के लिए फिट और चोटों से मुक्त रहना बेहद जरूरी है। इसके साथ ही टीम को फुर्तीला और तेज भी होना होगा, ताकि हम बड़े टूर्नामेंटों के लिए अपने लक्ष्य को हासिल कर सकें। भारतीय महिला हॉकी टीम कोरिया दौरे की शुरुआत तीन मार्च को करेगी, जो 12 मार्च तक जारी रहेगा। इस दौरे पर टीम मेजबान टीम के साथ पांच मैच खेलेगी।

कोच ने कहा कि कोरिया दौरा टीम के लिए सबसे महत्वपूर्ण है, क्योंकि कोरिया में ही पांचवें महिला एशियाई चैम्पियनशिप ट्रॉफी का आयोजन होगा। ऐसे में उसकी परिस्थितियों से भलीभांति परिचित होने में यह दौरा बहुत मदद करेगा।

साल 2017 भारतीय महिला हॉकी टीम के लिए कामयाबी से भरा साल रहा था। भारतीय टीम ने एशिया कप में चीन को हरा कर 14 बाद खिताब जीतने में कामयाबी हासिल की थी। टीम पिछले साल के प्रदर्शन को इस साल भी बनाए रखना चाहेगी।

भारतीय महिला हॉकी टीम :-

गोलकीपर : सविता, राजानी एतिमार्पु, स्वाति

डिफेंडर : दीप ग्रेस एक्का, पी. सुशीला चानू, सुनीता लाकड़ा, गुरजीत कौर, हनियालुम लाल रुआत फेली, नवदीप कौर, रश्मिता मिज, नीलू दादिया

मिडफील्डर : नमिता टोप्पो, निक्की प्रधान, दीपिका, करिश्मा यादव, रेणुका यादव, नवजोत कौर, मोनिका, लिलिमा मिंज, नेहा गोयल, उदिता, एम. लिलि चानु, नीलांजनी राय, सुमन देवी थोंडम

फारवर्ड : रानी, वंदना कटारिया, रीना खोक्कर, अनुपा बार्ला, सोनिका, लालरेसियामी, पूनम रानी, नवनीत कौर और नवप्रीत कौर।

बड़ी खबरें

View All

अन्य खेल

खेल

ट्रेंडिंग