आदित्य रॉय कपूर-मृणाल ठाकुर की गुमराह ने OTT पर दी दस्तक, यहां उठाएं फिल्म का मजा
मुंबईPublished: Jun 04, 2023 02:41:27 pm
Gumraah Release on OTT : आदित्य रॉय कपूर और मृणाल ठाकुर की फिल्म 'गुमराह' ओटीटी पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। अगर आपने यह फिल्म सिनेमाघरों में मिस कर दी तो ओटीटी पर देख सकते हैं।
बॉलीवुड एक्टर आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapoor) और मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) स्टारर मर्डर मिस्ट्री फिल्म 'गुमराह' (Gumraah) भले ही बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल दिखाने में चूक गई। लेकिन जिन्होंने अब तक इस फिल्म को नहीं देखा है, उनके लिए खुशखबरी है। सात अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई यह फिल्म ओटीटी पर दस्तक दे रही है। इस बात की जानकारी नेटफ्लिक्स ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए दी है।